छत्तीसगढ़रायगढ़

छतीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स की लैलूंगा इकाई का हुआ गठन

छतीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स की लैलूंगा इकाई का हुआ गठन

Advertisement

रायगढ़ – छतीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज की लैलूंगा इकाई का प्रथम सम्मेलन लैलूंगा के बीरमी देवी धर्मशाला में सभी सदस्यो की उपस्थिति में आयोजित किया गया। कोविड के नियमों को ध्यान में रखते हुए आयोजित बैठक चेम्बर के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास, प्रदेश मंत्री शक्ति अग्रवाल व जिला चेम्बर के पूर्व पदाधिकारी राजेंद्र अग्रवाल, राजेश अग्रवाल के नेतृत्व आयोजित किया गया। कोविड के मद्देनजर लैलूंगा के व्यापारी बंधुओं द्वारा उपरोक्त पदाधिकारियों का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा लैलूंगा चेम्बर के सदस्यों को संबोधित किया गया। जिसमें सर्वप्रथम राजेश अग्रवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारी बंधुओं व्यापारिक रूप से प्रतिस्पर्धा एक स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा होती है। लेकिन उसको आम जीवन में कभी आने न दें और व्यापारी एकता बनाएं रखें। एकता ही ताकत होती है। जो कि समस्याओं से निजात दिलाती है। उसके पश्चात राजेन्द्र अग्रवाल ने व्यापारी बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापार और सामाजिक समरसता दोनों हमारे जीवन के अलग – अलग पहलू हैं। इन दोनों पहलूओं को अलग – अलग रखकर आपस में एकता बनायें रखना चाहिए जो कि हमारी शक्ति है और वहीं से समस्याओं के निराकरण के मार्ग प्रशस्त होते है। व्यापारीक हितों के लड़ाई में हर समय आपके साथ हम सब और चेम्बर दोनों खड़ा है। उसके बाद प्रदेश मंत्री शक्ति अग्रवाल ने व्यपारी बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापार में द्वंद नहीं अपितु प्रतिस्पर्धा होना चाहिए और प्रतिस्पर्धा बस उत्पाद विक्रय तक ही सीमित होना आवश्यक है। उसके बाद सभी व्यापारी बंधुओं को आपस में एकता बनाएं रखना अति आवश्यक है। क्योंकि व्यापारीक हितों के रक्षा में सबके एकत्रित शक्ति का प्रयोग ही समस्याओं का निराकरण देता है। साथ ही मैं आप सभी को आश्वस्त करता हूं कि हम आप सबके साथ हर कदम पर खडे़ हैं। उसके पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुशील रामदास ने व्यपारी बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि लैलूंगा इकाई द्वारा इतने कम समय में इतनी बड़ी संख्या मे सदस्य बनना अपने आप में प्रशंसा योग्य कार्य है और मैं लैलूंगा के सभी सदस्यों का मुक्त कंठ से प्रशंसा करता हूं। आप सभी द्वारा किये गये प्रशंसनीय कार्य को इसी कारण से अन्य अतिथियों द्वारा सराहा गया। सदस्यों की इतनी बड़ी संख्या इतने कम समयों में जोड़ना बड़े शहरों में भी कम ही देखने को मिलता है। उसके पश्चात उन्होंने कहा कि व्यापारिक समस्याओं के निराकरण के लिए चेम्बर तो कटीबद्ध है ही, लेकिन मैं इसमें कुछ जोड़कर कहना चाहता हूं कि चेम्बर को एक वृहद व्यापारिक परिवार के रूप में परिवर्तित करने की मेरी अपनी परिकल्पना है। जिसको आप लोगों के सहयोग से ही मूर्त रूप दिया जा सकता है। इसलिए मैं आप सभी से अग्रह करूंगा कि आपलोग अपने शक्ति को पहचाने और चेम्बर को एक व्यापारिक परिवार बनाने में अपना योगदान दें। जो कि यहां सफल होते दिख भी रहा है। हम आपस में पारिवारिक सदस्यों कि भांति व्यापारिक समस्या हो या पारिवारिक समस्या सब में एक साथ मिलकर एक दूसरे का सहयोग करें। तत्पश्चात समिति गठन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई और अतिथियों के मार्गदर्शन के अनुसार लैलूंगा इकाई के लिए सर्वसम्मति से मनीष मित्तल को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। जिसका सभी सदस्यो ने हर्ष के साथ करतल ध्वनि से अपना समर्थन दे कर निर्विरोध निर्वाचित किया। उसके पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अपने प्रथम संबोधन मे सभी व्यापारियों को धन्यवाद देते हुए आश्वस्त किया कि मैं सभी व्यापारियों के सुख – दुख मे हमेशा साथ दूंगा। चेंबर का अध्यक्ष सिर्फ मै नही हूँ, आप सभी अपने आप को अध्यक्ष समझते हुए मेरा सहयोग करें, ताकि लैलूंगा का व्यापार हमेशा फलता फूलता रहे। उसके पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री मित्तल द्वारा अतिथियों के मार्गदर्शन एवं सहमति से कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से उपाध्यक्ष – भरत मित्तल, अमित गर्ग, राहुल गर्ग को बनाया गया। वहीं कोषाध्यक्ष – अशोक जैन, महामंत्री – रमेश निंगानिया, मंत्री – आलोक आसोधीया, हर्षित सिंघानिया, प्रचार मंत्री – रवि निगानिया, प्रवक्ता – नटवर निगानिया आदि बने। साथ ही लैलूंगा कार्यकारणी में सर्वश्री थबिरो यादव, कमलेश अग्रवाल, सुनील जिंदल, ईश्वर पटेल, विंकल मित्तल, अनुराग दादरीवाल, सचिन मित्तल को सर्व सम्मति से निर्विरोध निर्वाचित किया गया। जिसका सभी सदस्यो ने करतल ध्वनि से समर्थन दिया।

Advertisement
Advertisement
Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!