देश /विदेशराष्ट्रीय

कोरोना की दूसरी लहर में अब तक गई 719 डॉक्टरों की जान, इस राज्‍य में हुई सबसे ज्‍यादा मौत

कोरोना की दूसरी लहर में अब तक गई 719 डॉक्टरों की जान, इस राज्‍य में हुई सबसे ज्‍यादा मौत

नई दिल्‍ली-कोरोना की दूसरी लहर डॉक्‍टरों पर काफी भारी पड़ी है। देश भर में दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है। यही कारण है कि मरीजों की जान बचाते डॉक्टर हर दिन अपनी जान गवां रहें हैं। इंडीयन मेडिकल एसोसिएशन की ताजा रिपोर्ट के अनुसार अब तक 719 डॉक्टरों की दूसरी लहर में कोरोना संक्रमण से मौत हुई है।

दूसरी लहर में सबसे अधिक बिहार में 111 डॉक्टरों की जान गई है। आईएमए के मुताबिक, इस तरह से कोरोना संक्रमण की दोनों लहरों में कुल 1467 डॉक्टरों की मृत्यु हुई है। यदि पिछले लहर की बात करें तो 748 डॉक्टरों की जान गई थी।

बिहार के बाद दिल्ली ऐसा राज्य है, जहां अधिक डॉक्टरों की मौतें दर्ज की गई हैं। यदि आंकड़ो की बात करें तो दिल्ली में 109, उत्तरप्रदेश में 79, राजस्थान 43, झारखंड 39 और आंध्रप्रदेश में 35 डॉक्टरों की जान गई हैं।

हालांकि कुछ ऐसे राज्य भी है जिधर डॉक्टरो की जान न के बराबर हुई है जिनमें पुडुचेरी 1, त्रिपुरा 2, उत्तराखंड 2, गोवा 2, हरियाणा, जम्मू कश्मीर और पंजाब में 3 डॉक्टरों की दूसरी लहर में संक्रमण के कारण मृत्यु हुई है।

आईएमए द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कोरोना की दूसरी लहर में अधिक्तर 30 वर्ष से 55 के डॉक्टरों की जान गई है, इनमें रेजिडेंट डॉक्टर, इंटर्नशिप करते डॉक्टर भी शामिल है। इसके अलावा कुछ गर्भवती महिला डॉक्‍टरों की भी जान गई हैं।

देशभर में कोरोना महामारी का ग्रॉफ अब लगातार गिर रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 84,332 नए कोरोना केस आए और 4002 संक्रमितों की जान चली गई है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!