राष्ट्रीय

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद भाजपा में शामिल, पीयूष गोयल ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद भाजपा में शामिल, पीयूष गोयल ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

कांग्रेस पार्टी के नेता जितिन प्रसाद ने कांगेस हाथ को छोड़कर कमल का दामन थाम लिया है. दिल्ली में जितिन प्रसाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में बीजेपी मुख्यालय में बीजेपी में शामिल हुए.

बीजेपी में शामिल होने के बाद प्रसाद ने कहा कि, मेरा कांग्रेस पार्टी से 3 पीढ़ियों का साथ रहा है. मैंने ये महत्वपूर्ण निर्णय बहुत सोच, विचार और मंथन के बाद लिया है. आज सवाल ये नहीं है कि मैं किस पार्टी को छोड़कर आ रहा हूं बल्कि सवाल ये है कि मैं किस पार्टी में जा रहा हूं और क्यों जा रहा हूं.

उन्होंने आगे कहा कि, मैंने पिछले 8-10 सालों में ये महसूस किया है कि आज देश में अगर कोई असली मायने में संस्थागत राजनीतिक दल है तो भाजपा है. बाकी दल तो व्यक्ति विशेष और क्षेत्र के हो गए मगर राष्ट्रीय दल के नाम पर भारत में कोई दल है तो भाजपा है.

प्रसाद ने कहा कि हमारा देश जिन चुनौतियों का सामना कर रहा है उसके लिए आज देशहित में कोई दल और कोई नेता सबसे उपयुक्त और मजबूती से खड़ा है तो वो भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं

जितिन प्रसाद उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का बड़ा नेता जाता था. लेकिन चुनावी राजनीति में 2014 की मोदी लहर के बाद जितिन प्रसाद का कांग्रेस पार्टी में योगदान काफी सिमित हो गया था. प्रसाद केंद्रीय मंत्री रह चके हैं लेकिन 2014 के लोकसभा चुनाव में जितिन मोदी लहर के सामने नहीं टिक पाए. 2017 के यूपी चुनाव में भी हारे. फिर 2019 के लोकसभा चुनाव में भी उन्हें जीत का स्वाद नहीं मिला. बंगाल में कांग्रेस के प्रभारी बनाए गए थे जहाँ पार्टी खाता भी नहीं खोल पायी.

कहा जा रहा है कि जितिन प्रसाद के बीजेपी में शामिल होने पर प्रदेश में पार्टी को बड़ा ब्राह्मण चेहरा मिल जाएगा. आधिकारिक रूप से बीजेपी में शामिल होने से पहले प्रसाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के घर पहुंचे थे. जितिन प्रसाद को राहुल गांधी का करीबी माना जाता था.

आपको बता दें कि 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में ब्राह्मणों को आकर्षित करने के लिए जितिन प्रसाद ने ब्राह्मण चेतना परिषद नाम का संगठन बनाया था.

जितिन प्रसाद के पिता दिवंगत जितेन्द्र प्रसाद कांग्रेस पार्टी के वाईस प्रेसिडेंट रह चुके थे और उन्होंने 02 नवम्बर 2000 को सोनिया के खिलाफ कांग्रेस प्रेसिडेंट का चुनाव लड़ने की हिमाकत करी और डेढ़ महीने बाद 16 जनवरी 2001 को 62 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया था

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!