रायगढ़

सारंगढ़ और घरघोड़ा के मतदान दलों को दिया गया प्रशिक्षण

सारंगढ़ और घरघोड़ा के मतदान दलों को दिया गया प्रशिक्षण

रायगढ़, 17 जनवरी2020/ त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के सुचारू संचालन के लिये आज सारंगढ़ और घरघोड़ा विकासखण्ड में मतदान दलों को द्वितीय चरण का प्रशिक्षण दिया गया। मतदान अधिकारियों को मतदान केन्द्रों की तैयारी उनके कार्य, विभिन्न प्रपत्र भरने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया । प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी एक, मतदान अधिकारी दो, मतदान अधिकारी तीन, मतदान अधिकारी चार के कर्तव्यों और दायित्वों के बारे में एक-एक करके जानकारी दी गई। अधिकारियों को बताया गया कि पंचायत निवार्चन में मतदाताओं को चार प्रकार के मतपत्र दिया जाएगा। इनमें सरपंच, पंच, जनपद पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के लिये अलग अलग रंगों के मतपत्र होंगे।
मतदान दल मतदान सामाग्री के साथ मतदान के एक दिन पूर्व रवाना होंगे और अपने संबंधित मतदान केन्द्र पहुंचकर तैयारी करेंगे। प्रशिक्षण में मतपेटी सिलिंग और मतदान की समाप्ति के पश्चात्। संबंधित मतदान केन्द्रों में मतपत्रों की मतगणना के बारे में जानकारी दी गई।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!