छत्तीसगढ़रायगढ़

कोतवाली क्षेत्र लक्ष्मीपुर में अवैध रूप से शराब बेचने की सूचना पर पहुंची पुलिस….

कोतवाली क्षेत्र लक्ष्मीपुर में अवैध रूप से शराब बेचने की सूचना पर पहुंची पुलिस….

30 पाव देशी प्लेन/मसाला शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी, कोतवाली पुलिस की कार्यवाही …

जिले में महुआ शराब पर लगातार हो रही कार्यवाही के बीच कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर लक्ष्मीपुर गली में शराब बेच रहे व्यक्ति को पकड़ा…

जानकारी के मुताबिक दिनांक 07/06/2021 को कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लक्ष्मीपुर के गली महोल्ले में प्रेम सागर डनसेना नाम का व्यक्ति देशी प्लेन शराब अवैध रूप से बिक्री कर रहा है । सूचना पर उप निरीक्षक मान कुंवर, प्रधान आरक्षक सुमन चौहान, आरक्षक गुलशन चौधरी, प्रमिला महंत मौके पर जाकर तस्दीक किये । आरोपी प्रेम सागर डनसेना पिता घासी राम डनसेना उम्र 40 साल साकिन लक्ष्मीपुर थाना सिटी कोतवाली रायगढ को मित्तल डेटर्सस इलेक्टनिक दुकान के पीछे कोतवाली पुलिस पकड़ी, जिसके पास से 30 नग देशी प्लेन/मसाला मदिरा (प्रत्येक नग 180ml शराब) मिला । आरोपी पर थाना कोतवाली में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!