खरसिया

अवध पटेल ने किया चुनाव प्रचार प्रसार का शुभारंभ

जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवार अवध पटेल ने किया चुनाव प्रचार प्रसार का शुभारंभ

भारी संख्या में पहुँचे कार्यकर्ताओं ने जिताने का लिया संकल्प

तारेन्द्र डनसेना@ राबर्टसन :- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बजते ही सभी राजनीतिक दल के साथ साथ स्थानीय लोगों ने अपनी अपनी भाग्य आजमाने के लिए चुनावी समर में जी जान से जुटे गए हैं,धीरे धीरे राजनीतिक के चढ़ते शवाब का रंग भी नजर आने लगा है,

इसी कड़ी में जिला पंचायत सदस्य के लिए क्षेत्र क्रमांक 16 खरसिया 3 से कांग्रेस प्रत्याशी अवधराम पटेल के द्वारा

पिछले चुनाव में क्षेत्रीय जनता के आशीर्वाद से मिली विजय श्री की ही तरह अभी के जिला पंचायत चुनाव में भी क्षेत्रीय जनता का आशीर्वाद प्राप्त करने के उद्देश्य से एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन अपने गृह ग्राम मुरा में किया गया था,जिसमें जिला पंचायत क्षेत्र में आने वाले सभी गांवों से उत्साहित कार्यकर्ता इस बैठक में बड़ी संख्या में उपस्थित हुए थे ।

इस कार्यकर्ता सम्मेलन में पधारे सभी कार्यकर्ताओं ने अपने पार्टी समर्थित प्रत्याशी अवध पटेल को भारी बहुमत से जिताने को लेकर सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी अपनी बात रखते हुए अवध पटेल को विजयी दिलाने का भरोसा दिलाया गया । उमेश पटेल जी के प्रत्याशीयों साथ…

कार्यक्रम को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अभय महंती, सुखदेव डनसेना, नेत्रानंद पटेल, ओमप्रकाश दर्शन, साधराम साहू व अवधराम पटेल के साथ साथ तारेन्द्र डनसेना के द्वारा आभार व्यक्त करते हुए अवध पटेल के चुनावी प्रचार प्रसार का शुभारंभ किया गया है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!