छत्तीसगढ़

दंपति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

राजनांदगांव जिले में एक दंपत्ति ने एक ही रस्सी से फांसी लगाकर रविवार को आत्महत्या कर ली। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामला शहर के करीबी सिंधोला गांव का है। मृतक के बेटे ने बताया कि मृतक धनुष साहू प्राईवेट स्कूल में आटो चालक था। लाॅकडाउन के कारण यह काम बंद हो गया। इससे आर्थिक परेशानियों के कारण अपने खेत में एक तालाब बनवाने के लिए पिता ने सरकारी कर्ज लेना चाहा। लेकिन स्वीकृत होने में समय लगने के कारण उन्होंने बेटियों के ससुराल से 3 लाख रुपए कर्ज लिया, जिसे सरकारी कर्ज मिलने के बाद ससुराल वालों का कर्ज वापस करने की बात कही थी। बेटे ने बताया कि बेटियों से लिए कर्ज से मछली पालन के लिए तालाब और बोर खनन कराया था, लेकिन उसी बीच सरकारी लोन नहीं मिलने के बाद से हमेशा परेशान रहने लगे थे। वही आज सुबह पिता धनुष साहू ने मां सोना साहू के साथ एक ही रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुरगी पुलिस चौकी ने मामला दर्ज कर लिया है और विवेचना शुरू कर दी है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!