रायगढ़

कोविड – 19 के नियमो का पालन करते हुए  रायगढ़ जिले को लॉक डाउन की स्थिति से बाहर लाने की मांग

कोविड – 19 के नियमो का पालन करते हुए रायगढ़ जिले को लॉक डाउन की स्थिति से बाहर लाने की मांग


भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में आशीष ताम्रकार, विवेक रंजन सिन्हा, कौशलेश मिश्रा ,आलोक सिंह , बब्बल पांडेय एवं आईटी सेल जिला संयोजक अंशु टुटेजा ने जिला कलेक्टर से मुलाकात कर जिला भाजपा की ओर से एक ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में कहा गया है कि अब कॉफी वक्त गुजर गया है। सम्पूर्ण प्रदेश में कोरोना संक्रमण दर आठ प्रतिशत होने पर जिले से क्रमवार लॉक डाउन से मुक्त किया जा रहा है किंतु रायगढ़ जिले में में संक्रमण दर आठ प्रतिशत से कम होने के बावजूद लगातार लॉक डाउन की अवधि बार – बार बढाई जा रही है जिससे आम जनता में बेचैनी का आलम है। लोग तंग आ गए है इस जिंदगी से। दूसरी लहर के लॉक डाउन को अब दो महीने होने को है। मध्यम वर्गीय परिवारों की जमा पूंजी के साथ घरेलू जरूरत के सामान भी खत्म हो गए। राशन किराना दुकाने तो खुली पर खरीदने को पैसे होने चाहिए और पैसे के लिए काम काज पर लौटना जरूरी है। शासन की कोई योजना मध्यंम वर्गीय परिवारों के लिए नही है। कोरोना से जीवन बचाना जितना आवश्यक है उतना भूख से भी लोगो को बचाना जरूरी है। अतः अब वक्त आ गया है कि जिला प्रशासन सोसल डिस्टेंस के नियमो, कंटेन्मेंट जोन के नियमो, एवम दूसरे आवश्यक कदम उठाते हुए जिले को लॉक डाउन की स्थिति से बाहर लाये।


ज्ञापन में कहा गया है कि कोविंड -19 को लेकर रायगढ़ जिले में विगत 14 अप्रैल से 22 अप्रैल तक को सम्पूर्ण जिले में कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए लॉक डाउन लगाया गया था एवं इस लॉक डाउन के बाद इसकी अवधि लगातार बढ़ाई जाती रही है । आम जन के स्वस्थ जीवन के परिपेक्ष में आवश्यक कदम मानते हुए जिला भारतीय जनता पार्टी न केवल लॉक डाउन का पूर्ण समर्थन एवं सहयोग किया बल्कि केंद्रीय एवम प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में सेवा ही संगठन के नाम से कार्यक्रम चलाते हुए कार्यकर्ताओ के माध्यम से आम जनता के लिए सूखा राशन , रक्त दान, एवम अन्य मदद की। भविष्य में भी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता आम जनता के हर सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!