
रायगढ। रायगढ़ से एक बड़ी ख़बर निकलकर सामने आ रही है मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक के पिता व पूर्व रायगढ़ विधायक व सिंचाई मंत्री डॉ. शक्राजीत नायक का निधन हो गया है वे रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। जिनकी आज सुबह 9:40 पर निधन हो गया।
उनका पिछले 2 महीने से रायपुर के बालाजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम नवापाली ब्लॉक बरमकेला में 3 बजे किया जाएगा।
उनके निधन की खबर जैसे ही जिलेवासियों तथा सरिया क्षेत्र वासियों को मिली पूरे जिले व क्षेत्र के लोग शोक की लहर में डूब गए। जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री विकास पाण्डेय ने पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. शक्राजीत नायक के निधन की जानकारी देते हुए बताया कि ” हमारे बीच नही रहे रायगढ़ के पूर्व सिचाई मंत्री डॉ शक्राजीत नायक जी हमारे प्रेरणास्रोत पूर्व सिंचाई मंत्री एवं विधायक प्रकाश नायक जी के पिता डॉ शक्राजीत नायक जी का आज रायपुर के निजी अस्पताल में निधन” इसके अलावा जिला कांग्रेस के युवा नेता राकेश पाण्डेय ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा की “सूर्य अस्त हुआ ! जननायक और महान पुरुष डॉ. शक्राजीत नायक का दुखद निधन ! रायगढ़ जिला और सरिया क्षेत्र के लिए क्षति !”
पूरे जिले के कांग्रेसी नेता व पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ सक्राजीत नायक के चाहने वाले उन्हें याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।




