
उपजेल में विचाराधीन बंदी की जांच का जिम्मा एसडीएम को

दस जून तक नागरिकगण दे सकते हैं जानकारी
सारंगढ़- उपजेल सारंगढ में विचाराधीन बंदी दीपक मराठा ने गैस कमरे में फंदे पर फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर लिया था।
दीपक मराठा पिता पिताम्बर मराठा उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम चपले थाना खरसिया जो कि विगत 04 जून को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आदेशानुसार उपजेल सारंगढ में दाखिल हुआ था तथा विगत दस अप्रेल को पाकशाला के बगल के गैस रूम में अपने गमछे से फंदा बनाकर फांसी लगाकर जान दे दिया था। जिसकी जांच का जिम्मा कलेक्टर द्वारा एसडीएम नंदकुमार चौबे को सौंपा गया है
उक्त मृत्यु की घटना के सम्बंध में अगर किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की जानकारी हो तो वह आगामी दिनांक दस जून तक अनुविभागीय दण्डाधिकारी के कार्यालय में जानकारी दे सकते हैं जिससे की उक्त मामले में निष्पक्षता से जांच किया जा सके।




