खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

ट्रेलर की चपेट में आने से भाजपा नेता के भाई की मौत

रायगढ़। जिले में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला लॉकडाउन के बीच कुछ कम जरूर हुआ था परंतु अब आंशिक छूट मिलने के बाद एक बार फिर दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ना शुरू हो गया है। आज फिर खरसिया थाना क्षेत्र से सड़क दुर्घटना की दुखद खबर सामने आई है। जहां खूनी पहियों के नीचे दबकर एक युवक की जान निकल गई।

मिली जानकारी अनुसार नेशनल हाईवे 49 में बोतल्दा के पास आज सुबह 10 बजे स्कूटी सवार भाजपा नेता का भाई को ट्रेलर ने चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने घटनाकारित ट्रेलर वाहन को थाना ले आई है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन को वही छोड़कर मौके से फरार हो गया है। ट्रेलर को जब्त कर लिया गया है और मामले में अपराध दर्ज जांच की जा रही है। वही जानकारी मिल रही है कि मृतक शंकर लाल गबेल बोतल्दा निवासी भाजपा नेता भरत गबेल के भाई थे।

जिले के सड़कों पर आए दिन दुर्घटनाओं का वजह क्या है? कैसे दुर्घटनाओं को कम किए जा सकता है। समय-समय पर रायगढ़ पुलिस और प्रशासन द्वारा विचार मंथन के साथ रोक थाम के उपाय किए जाते रहा है सड़क दुर्घटनाओं कैसे कम किया जाए…

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!