बिलासपुर

100 साल के आनंद राम ने जीते कोविड से जंग

100 साल के आनंद राम ने जीते कोविड से जंगबिल्हा कोविड केयर सेंटर में डाॅक्टरों एवं नर्साें के समर्पण भाव से की गई सेवा से अब है पूरी तरह स्वस्थ


बिलासपुर बिल्हा कोविड केयर सेंटर में चिकित्सकों एवं हेल्थ स्टाफ की संकल्पित टीम अपने सेवा भाव और कोविड के उपचार करने के अनुभव के चलते कई परिवारों को संजीवनी प्रदान कर रही है। चकरभाठा निवासी 100 वर्षीय आनंद राम गंभीर स्थिति में यहां लाए गए थे। उनका ऑक्सीजन लेवल 89 तक गिर चुका था। शारीरिक रूप से वे बहुत कमजोर हो गए थे।

पांच दिन रहने के उपरांत ही उनके स्वास्थ्य में सुधार आ गया। पांच दिनों में ही उनका आॅक्सीजन लेवल 96 तक पहुंच गया। श्री आनंद कहते है कि सेंटर में सभी लोग उनका पूरा ध्यान रखते थे।

खाना भी नर्साें ने ही खिलाया। वे कहते है कि इस उम्र में कोरोना से बच पाना संभव नहीं होता है। सभी लोगों के द्वारा की गई सेवा के कारण ही आज मैं ठीक हो पाया। आनंद स्टाफ के सभी लोगों को आर्शीवाद देते नहीं थकते है। कोविड केयर सेंटर के डाॅक्टर कहते है कि हम मरीजों के हौसलें पर भी काम करते है।

संकल्प शक्ति दृढ़ रखने और उचित ईलाज से रिकवरी की राह आसान हो जाता है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!