नगर की होनहार आंचल बनी स्त्री रोग विशेषज्ञ मेडिकल कॉलेज में दुसरा स्थान प्राप्त किया

नगर की होनहार आंचल बनी स्त्री रोग विशेषज्ञ

मेडिकल कॉलेज में दुसरा स्थान प्राप्त किया
नगर के व्यवसायी राजेश केजरीवाल की होनहार सुपुत्री आंचल अग्रवाल ने अपनी कडी मेहनत से सारंगढ के इतिहास में एक अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करते हुए स्त्री रोग विशेषज्ञ बनने में सफलता पायी है।
ज्ञात हो कि इनके पति अनिमेष चौधरी भी डाक्टर हैं। डा आंचल ने यह उपलब्धि देश के प्रतिष्ठित संस्थानो में से एक कर्नाटका मेडिकल कालेज से प्राप्त किया है जिसमें आंचल ने पीजी में दुसरा स्थान प्राप्त कर नगर व क्षेत्र सहित पूरे परिवार को भी गौरवान्वित किया है। नगर की होनहार आंचल की इस सफलता पर परिवार के माता-पिता राजेश व मधु सहित भाई दीपक व शौरभ तो हर्षित हैं ही साथ ही साथ विधायक उतरी जांगडे व नेताओं ,पत्रकारों गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए डा आंचल व परिवार को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित किया है।




