कोरबा

कोरबा जिले में अब तक दो लाख 78 हजार से अधिक लोगों को लगी कोविड वेक्सीन45 वर्ष से अधिक उम्र के दो लाख 51 हजार से अधिक और 18-44 आयु वर्ग के 27 हजार से अधिक लोगों को कोविड वेक्सीन की पहली डोज, 35 हजार ने दूसरा डोज भी लगवाया

कोरबा जिले में अब तक दो लाख 78 हजार से अधिक लोगों को लगी कोविड वेक्सीन


45 वर्ष से अधिक उम्र के दो लाख 51 हजार से अधिक और 18-44 आयु वर्ग के 27 हजार से अधिक लोगों को कोविड वेक्सीन की पहली डोज, 35 हजार ने दूसरा डोज भी लगवाया

कोरबा जिले में अब तक दो लाख 78 हजार 108 लोगों को कोरोना वेक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है। जिले में कोरोना का टीकाकरण तेजी से जारी है। 45 वर्ष से अधिक उम्र के दो लाख 51 हजार 098 लोगों को अभी तक कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। वहीं 18 आयु वर्ग के 27 हजार 010 युवाओं ने भी कोरोना का पहला टीका लगा लिया है। प्रशासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य पाने के लिए अब 45 आयु वर्ग में केवल 33 हजार 296 लोगों को ही पहला टीका लगाना बाकी है। इसके साथ ही 45 आयु वर्ग में 35 हजार 840 लोगों ने कोविड वेक्सीन का दूसरा डोज भी ले लिया है। जिले में निर्धारित किये गये लक्ष्य के अनुसार अब तक 45 वर्ष से अधिक उम्र के लगभग 88 प्रतिशत लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है।

कोरोना टीकाकरण अभियान के दौरान अभी तक कटघोरा और कोरबा के शहरी इलाकों में सबसे अधिक वैक्सीेनेशन हुआ है। इन इलाकों में अब तक 64 हजार 335 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण के मामलें में पाली विकासखण्ड पहले स्थान पर है जहां अब तक 41 हजार 984 लोगों को पहले डोज से वैक्सीनेट किया जा चुका है। दूसरे स्थान पर पोंड़ीउपरोड़ा विकासखण्ड है जहां 41 हजार 202 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है। कटघोरा विकासखण्ड में 36 हजार 160 लोगों को, कोरबा विकासखण्ड के ग्रामीण इलाकों में 34 हजार 046 लोगों को और करतला विकासखण्ड में 33 हजार 371 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जा चुका है।

दूसरी डोज 35 हजार 840 लोगों को लगी – जिले में 45 वर्ष से अधिक उम्र के 35 हजार 840 लोगों को निर्धारित समयावधि पूरी होने पर कोविड-19 वेक्सीन की दूसरी डोज भी लगा दी गई है। कोरबा, कटघोरा के शहरी इलाकों में 16 हजार 127, कटघोरा विकासखंड के ग्रामीण इलाकों में सात हजार 542, पोड़ीउपरोड़ा विकासखंड में चार हजार 608, करतला विकासखंड में तीन हजार 328, कोरबा विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में दो हजार 390 और पाली विकासखंड में 45 वर्ष से अधिक आयु के एक हजार 845 लोगों को वेक्सीन का दूसरा डोज दिया जा चुका है।

18-44 आयु वर्ग के 27 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण- कोरबा जिले में 18 से 44 आयु वर्ग के 27 हजार 010 लोगों को अब तक कोविड वेक्सीन की पहली खुराक लगाई जा चुकी है। अंत्योदय परिवारों के चार हजार 146 लोगों को, गरीबी रेखा श्रेणी के 12 हजार 353 लोगों को, एपीएल श्रेणी के छह हजार 963 लोगों को और फ्रंट लाईन वर्कर श्रेणी के तीन हजार 548 लोगों को जिले में अब तक कोरोना वेक्सीन का पहला डोज दिया जा चुका है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!