कोरोना को मात देने क्षेत्रवासियों के सहयोग के लिए भाटिया एनर्जी (इन्द्रमनी ग्रुप) नें कसी कमर

कोरोना को मात देने क्षेत्रवासियों के सहयोग के लिए भाटिया एनर्जी (इन्द्रमनी ग्रुप) नें कसी कमर

कोरोना का संक्रमण शहरी सीमा को लांघकर ग्रामीण क्षेत्रों में अपने पांव पसार रहा है। ऐसे में इंद्रमणि ग्रुप भाटिया एनर्जी गांव-गांव में कोरोना कीट का वितरण कर लोगों को सुरक्षित रखने का प्रयास कर रहा है । वहीं ग्रामीणों को स्वच्छता का महत्व बताकर इस वैश्विक महामारी से सुरक्षित रहने जागरूक किया जा रहा है।

कोविड के इस भीषण महामारी में रायगढ़ जिला भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है । ऐसी स्थिति में कई सामाजिक संस्थाएं आगे आकर मानव सेवा में जुटी हुई है । इसी कड़ी में खरसिया ब्लाक के ग्राम पंचायत रजघट्टा में स्थित भाटिया एनर्जी एवं मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा भी अपने समाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए । वाशरी से लगे आसपास के गांवों में कोरोना से बचाव संबंधित जन जागरूकता के साथ गांव के सार्वजनिक हर सुख दुख में सदैव खड़े होने का वचनबद्ध का पालन भी कर रहा है ।

छत्तीसगढ़ के समाज सेवी व उद्योगपति सुनील कुमार अग्रवाल (इन्द्रमनी ग्रुप के डायरेक्टर) जिनकी छत्तीसगढ़ के कई जगहों में प्लांट एवं कोलवाशरी लगा हुआ है । वे सदैव सामाजिक कार्यो एवं जन कल्याण कार्य में अग्रणी ,हर समय तत्पर रहते है ।

सुनील कुमार अग्रवाल जिनकी खरसिया के छोटे डूमरपाली स्थित कोलवाशरी भाटिया एनर्जी एवं मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा ग्राम छोटे डूमरपाली, बड़े डूमरपाली , राजघटा , नवागांव एवं पामगढ़ के घर घर में वितरण जन कल्याण हेतु
भाटिया एनर्जी एवं मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गिरीश रामटेके अनुविभागिय अधिकारी राजस्व खरसिया पीताम्बर पटेल(एस.डी.ओ.पी.) के समक्ष कोरोना वायरस से बचाव हेतु कोरोना केयर किट्स जिसमें सेनीटाईज़र , हैण्ड वश , मास्क , हैण्ड ग्लोव , थर्मामीटर एवं विटामिन C टेबलेट सहित कुल 1250 कोरोना केयर किट्स नि:स्वार्थ सेवा भाव से घर-घर जा कर वितरण किया गया है ।

जिसमें मुख्य रूप से भाटिया एनर्जी एवं मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड के अजित कुमार (जनरल मैनेजर) , विष्णु नायक (सी. मनेजर) , हरप्रीत सिंह (मनेजर) एवं लक्ष्मीकान्त शुक्ला (Asst. मनेजर) उपस्थित थे ।
गिरीश रामटेके अनुविभागिय अधिकारी राजस्व खरसिया ,पीताम्बर सिह पटेल एसडीओपी खरसिया से सौजन्य मुलाकात कर कम्पनी के जनरल मैनेजर अजीत सिंह ने आश्वस्त किए कि खरसिया के आस पास में स्तिथ गांवों में वितरण किया जा रहा है।
वैश्विक महामारी के विकट परिस्थितियों में प्रशासन के साथ क्षेत्र वासियों के सहयोग के लिए तत्पर है और रहेंगे।




