खरसिया

खरसिया पुलिस और हेल्पिंग हेंड्स है न…

खरसिया पुलिस और हेल्पिंग हेंड्स है न…


सुमन कांत घोष भिलाई के रहने वाले है बैंक मे असीस्टेंट ब्रांच मैनेजर है खरसिया एम जी कालेज गेट के ठीक सामने अकेले निवास करते हैं बीते शाम हेल्पिंग हेंड्स क्लब के अध्यक्ष अंकित अग्रवाल को टेलिफोनीक सुचना प्राप्त हुई कि सुमन घोष अकेला रहते उसकी हालत बेहद खराब है और स्थिती बिगड़ते जा रहा है उसका परिवार का सदस्य उनके साथ नहीं है अंकित ने तत्काल क्लब के संगरक्षक अवधनारायण सोनी उर्फ बंटी सोनी और क्लब सचिव राकेश केशरवांनी को सुचना देते हुवे उसकी मदद करने कि इच्छा जताई.. तत्काल बंटी सोनी राकेश केशरवानी सौरब अग्रवाल जीतु ठाकुर छोटु शर्मा आनंद अग्रवाल अमित साहु उसके घर के पास पहुंच कर दुर से उसका हालचाल जाना उसका हालत बेहद खराब था बड़ी मुश्किल से दरवाजा खोल पाया सबसे पहले उसे खाना खाने को दिया गया और उससे पुछा गया ऐम्बुलेंस बुलवाऐ आप अस्पताल में भर्ती हो जाओ असहाय महसूस कर रहे घोष अपनत्व पा फफक पड़े और बोले मुझे अस्पताल मत भेजो यही रहने दो दवाई खा रहा हुं …हमलोग सोचे चलो सुबह तक देख लेते हैं सुबह जब चाय नास्ता भेजा गया उस समय उसकी हालत और ज्यादा बिगड़ चुका था फिर हमारे क्लब के अध्यक्ष ने किसी तरह से उसकी बहन ममता घोष जो नागपुर में निवासरत टेलीफोनीक चर्चा हुआ तो जानकारी मिला वो खुद कोविड आईस्लोसन में है सारी जानकारी दिया गया ममता ने बताया खुद आइलोसन में है मां लकवाग्रस्त है पिताजी माता का देखभाल कर रही हैं हमलोग किसी भी हाल में खरसिया नहीं आ पायेगी मदद कि गुहार लगाई आप लोग कुछ भी करके मेरे भाई को अस्पताल में भर्ती करवा दो ममता का डाॅक्टर से बात करवा करा आवश्यक दस्तावेज पूर्ण करा उन्हें ऐम्बुलेंस में रायगढ़ मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया… सुमन को अस्पताल में भर्ती करने के पश्चात परिजनों को डाक्टर से बात करा दिया।

क्लब के संगरक्षक रवि शर्मा डाक्टर विकास अग्रवाल, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील शर्मा चौकी प्रभारी नंदकिशोर गौतम का भरपुर सहयोग प्राप्त हुई हेल्पिंग हेंड्स क्लब ने मानवता का परिचय दिया और डरे हुए सहमे हुऐ अकेला को परिवार से बहुत दुर हौसला अफजाई करते हुए सुमन कांत घोष को अस्पताल तक पहुंचाने में मददगार कड़ी बनी हेल्पिंग के सभी सदस्य प्रभु से विनती करते हैं कि सुमन कांत घोष जल्द ठीक होकर अपने परिजनों के साथ हो यही कामना हेल्पिंग हेंड्स का…

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!