जांजगीर

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार कोविड केयर सेंटरों में ऑक्सीजन सुविधा बढ़ाने में जुटा प्रशासन

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार कोविड केयर सेंटरों में ऑक्सीजन सुविधा बढ़ाने में जुटा प्रशासन


जांजगीर-चांपा में डीएमएफ और सांसद मद से 214 नग ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की हुई व्यवस्था
रायपुर-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के परिपालन में राज्य के सभी जिला मुख्यालयों से लेकर ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर स्थित कोविड हॉस्पिटल एवं कोविड केयर सेंटर में ऑक्सीजन युक्त बेड की संख्या में लगातार वृद्धि किए जाने का प्रयास जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा यह कार्य डीएमएफ मद, सांसद एवं विधायक मद की राशि तथा जन सहयोग से मिले फंड द्वारा किया जा रहा है। कोरोना महामारी की दूसरी लहर में कोरोना संक्रमितों के ऑक्सीजन लेबल गिरने के मामले बड़ी संख्या में सामने आ रहे हैं। इसकी वजह से मरीजों की स्थिति बेहद गंभीर हो जा रही है। कोरोना के गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जिला प्रशासन को ऑक्सीजन बेड की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मरीजों की जीवन रक्षा की जा सके।

जांजगीर-चांपा जिले में ऑक्सीजन युक्त बेड की संख्या बढ़ाने तथा गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर आदि की व्यवस्था में बढ़ोत्तरी का प्रयास जिला प्रशासन द्वारा लगातार किया जा रहा है। जिला प्रशासन जांजगीर-चांपा द्वारा आज डीएमएफ मद से 150 नग और सांसद मद से 64 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की खरीदी की जा रही है, जिसमें से 70 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर आपूर्ति हो चुकी है। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का उपयोग जांजगीर-चांपा जिला स्थित कोविड केयर सेंटरों में किया जाएगा। इससे ऑक्सीजन सपोर्ट वाले मरीजों के इलाज में मदद मिलेगी।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!