संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत… जांच पड़ताल में जुटा खरसिया पुलिस

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत… जांच पड़ताल में जुटा खरसिया पुलिस

मिली जानकारी अनुसार खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम मदनपुर निवासी समरू यादव पिता भुनेश्वर यादव उम्र 45 साल की लाश मदनपुर बस्ती के निलसरोवोर तालाब में मिली। आस-पास में अफरा तफरी मंच गया और तालाब में युवक के तैरती लाश गांव में दावानल की तरह फैल गया …
स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना खरसिया पुलिस को दी। पुलिस को सूचना मिलते ही, घटना स्थल पहुंचकर, शव का पंचनामा कर,शव को पोस्टमार्टम हेतु खरसिया सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम उपरांत अंतिम संस्कार के लिए शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
चौकी प्रभारी नन्द किशोर गौतम बताए कि प्रथम दृष्टया तालाब में डूबने से युवक का मौत होना प्रतीत हो रहा है। मृतक के शरीर में कहीं चोट के निशान नही है डाक्टरों के पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलना के पश्चात ही स्पष्ट हो पाऐगा कि मृत्यु किन परिस्थितियों पर हुआ मामला दर्ज कर विवेचना जारी है




