बरमकेला

ग्राम पंचायत खिचरी ने बनाया इतिहास

ग्राम पंचायत खिचरी ने बनाया इतिहास

सभी प्रतिनिधियों का हुआ निर्विरोध निर्वाचन
भोजराम पटेल @रायगढ़।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रायगढ़ जिला के बरमकेला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खिचरी के लोगों ने एक नया इतिहास बनाते हुए पंच एवं सरपंच को निर्विरोध निर्वाचन की प्रक्रिया में कदम बढ़ाया है । ग्राम पंचायत खिचरी में आश्रित गांव कनकीडीपा को मिलाकर यहां लगभग 1000 मतदाताओं में सरपंच सहित दस पंच के निर्वाचन को गांव वालों ने मिलकर निर्विरोध निर्वाचन का सराहनीय निर्णय लिया। इस बात की पुष्टि आज फार्म वापस लेने के अंतिम दिन हुई जब पूरे ग्राम पंचायत में सरपंच सहित प्रत्येक वार्ड से केवल एक-एक प्रत्याशी मैदान में रह गए।

AD

इस ग्राम पंचायत के लोगों ने जहां सरपंच के रूप में ग्राम खिचरी के रुक्मिणी मनोहर पटेल को निर्विरोध सरपंच बनाने का निर्णय लिया वहीं निर्विरोध पंचायत प्रतिनिधियों को आपसी सहमति बनाने मे ग्राम के प्रतिष्ठित लोगों एवं वार्ड के जागरूक मतदाताओं का विशेष योगदान रहा जिसके लिए ग्राम पंचायत में हर्ष की लहर व्याप्त है । पूर्व में ग्राम पंचायत के सरपंच रह चुके वर्तमान में बरमकेला मंडल भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष मनोहर पटेल ने ग्राम वासियों का विशेष आभार जताते हुए अपने स्तर से प्रयास कर सभी पंचों का भी निर्वाचन निर्विरोध किए जाने हेतु सकारात्मक पहल किया जिसका सुखद परिणाम भी आया।
विदित हो कि इस गांव के किसानों ने कलेक्टर रायगढ़ को पत्र देकर राष्ट्रीय राजमार्ग में अधिग्रहित अपने स्वामित्व की जमीन मुआवजा के लिए एक हफ्ता का समय दिया था अन्यथा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी थी परंतु अपने बड़प्पन का परिचय देते हुए ग्राम पंचायत के मतदाताओं ने सभी पंच एवं सरपंच का निर्विरोध निर्वाचन कर एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है जिसकी सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है । ग्राम पंचायत खिचरी के इस सराहनीय पहल को शासन प्रशासन द्वारा सम्मान करते हुए ग्राम वासियों की भावना को समझने की आवश्यकता है तथा इस प्रकार उत्कृष्ट काम करने वाले ग्राम पंचायतों को प्रशासनिक स्तर पर सम्मानित किया जाना चाहिए जिससे दूसरे लोग भी प्रेरित हो सके और चुनाव में होने वाले फिजूल के खर्चे व विभिन्न बुराइयों से बचा जा सके।
ये चुने गए हैं निर्विरोध प्रतिनिधि :
ग्राम पंचायत खिचरी के पंचायत में निर्विरोध सरपंच के रूप में रुक्मिणी मनोहर पटेल वही पंचों के रूप में वार्ड क्र.01से लहरा बाई चौहान, वार्ड 02 से कविता चौहान वार्ड 03 से सुभद्रा यादव, वार्ड 04 से नोनीमती सिदार, वार्ड 05 से सुमति पटेल, वार्ड 06 से मनोहर पटेल,वार्ड 07 से श्रीमती फूलकुमारी पटेल ,वार्ड 08 से श्रीमती भानमती पटेल वार्ड 09 से शौक़िलाल पटेल, वार्ड 10 से विजय चौहान निर्विरोध पंचायत प्रतिनिधि चुने गए ।
Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!