पुसौर जनपद का वैक्सीनेशन कार्य लक्ष्य से आगे

पुसौर जनपद का वैक्सीनेशन कार्य लक्ष्य से आगे

पुसौर जनपद क्षेत्र के 86 पंचायतों में वैक्सीनेशन के लिये शासन के निर्देशानुसार 21 केन्द्र बनाये गये हैं जिसमें छिछोर उमरिया, कोसमंदा छपोरा, पडिगांव,महलोई, कठानी मीडमीडा गडउमरिया बडेहल्दी बीजकोट कोडपाली औरदा तेतला तेलीपाली पुटकापुरी रूचिदा बडेभंडार जतरी चिखली कोमतरा तथा पुसौर है। मिली जानकारी के अनुसार उपरोक्त केन्द्रों में क्षेत्र के लोग को प्रथम डोज लगा चुके हैं जिसमें लक्ष्य में 110 प्रतिशत का आंकडा आया है। अब दुसरी डोज में उक्त केन्द्रों में शासन द्वारा हमें लक्ष्य दिया गया है उसमें भी प्रतिदिन लक्ष्य से अधिक वैक्सीनेशन हो रहा है। 30 अप्रेल की स्थिति में कुल 21 केन्द्रों के लिये 1050 का लक्ष्य मिला था जिसमें 1524 लोगों को वैक्सीनेशन किया गया है।
उल्लेखनीय है कि उपरोक्त केन्द्रों में पंचायत सचिव, सरपंच लगातार अपनी सहयोग देकर संबंधित क्षेत्र के लोगों को वैक्सीनेशन के लिये प्रेरित कर रहे हैं जिससे यह लक्ष्य से आगे जा रहा है।




