खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

गरीब ग्रामीण की खरसिया के ग्राम गीधा के ग्राम स्वयं सेवक ने की सहायता, दिये राशन

खरसिया। कोरोना महामारी के दूसरे लहर से अधिकतर परिवार संक्रमण के प्रभाव में आ रहा है। जिससे कई गरीब निर्धन परिवार ऐसे हैं, जो रोज कमाकर जीने खाने वाले हैं। जिनके कोरोना संक्रमित हो जाने से घर में खाने के लाले पड़ गए हैं। हालांकि शासन प्रशासन ऐसे लोगों की मदद कर रहे हैं, वही गांव के कुछ समाजसेवी भी दुख की इस घड़ी में असहायों की मदद कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला खरसिया विधानसभा के ग्राम गीधा का है, जहां ग्राम गीधा कोड़ाभाटा के एक ही परिवार के 3 सदस्य कोरोना की गिरफ्त में आ गए। जिसमें से एक सदस्य का मौत कोरोना से हो गया। वही गरीब परिवार के सामने राशन व अन्य परेशानी को देखते हुए ग्राम के स्वयंसेवक मोतीलाल महंत के द्वारा अपने सहयोगी मित्रों के साथ, उस निर्धन परिवार को चांवल, दाल, आलू एवं सब्जियों का सहयोग प्रदान किया गया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!