छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ में कोरोना कहर जारी, जनसंपर्क अधिकारी डॉ छेदीलाल तिवारी का कोरोना से निधन

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोरोना कहर जारी है. आज जनसंपर्क अधिकारी डॉ छेदीलाल तिवारी का कोरोना से निधन हो गया. डॉ छेदीलाल तिवारी संघर्ष करने वाले और काफी लोकप्रिय अधिकारी थे. उनके इस तरह जाने से विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है. छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा, संयुक्त सचिव उमेश मिश्रा, प्रभारी जनसंपर्क संचालक जे. एल. दरियो और संयुक्त संचालक उमेश मिश्रा सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी ने शोक व्यक्त किया है.

इससे पहले एक और दुखद खबर निकलकर सामने आई है. पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी और कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री करुणा शुक्ला का कोरोना से निधन हो गया है. करुणा शुक्ला 70 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर प्रकोप ढहा रही है. अस्पतालों में बेड्स और ऑक्सीजन की कमी से मरीज दर दर भटक रहे हैं. राजधानी दिल्ली के कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की भारी कमी है. इस बीच छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से ऑक्सीजन टैंकरों के साथ एक ऑक्सीजन स्पेशल ट्रेन दिल्ली कैंट पहुंच गई है, जिसके बाद अब दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन की स्पलाई होगी.

गौरतलब है कि राजगढ़ से दिल्ली और गुरूग्राम में लगातार ऑक्सीजन सप्लाई हो रही है. इससे पहले रविवार को जेएसपीएल के रायगढ़ संयंत्र से आक्सीजन टेंकर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचा था. जेएसपीएल के चेयरमैन नवीन जिंदल ने कहा है कि जेएसपीएल के आक्सीजन कारखाने में टेंकरों को तरल चिकित्सा आक्सीजन से भरा जा रहा है और देश के विभिन्न हिस्सों में भेजा जा रहा है. सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के स्टील प्लांट से देश में ऑक्सीजन की कमी दूर हो रही है. इन प्लांटों से 25 अप्रैल तक विभिन्न राज्यों को 3131.84 मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति हुई. 24 अप्रैल को 2894 मीट्रिक टन आक्सीजन की आपूर्ति की गई थी. एक हफ्ते पहले औसतन 1500 से 1700 मीट्रिक टन प्रति दिन भेजा जा रहा था. वहीं, ऑक्सीजन के परिवहन को तेज करने के लिए उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) की ओर से निर्देश दिया गया है. इसमें ऑक्सीजन भेजने के लिए निश्चित संख्या में नाइट्रोजन और आर्गन टैंकरों को परिवर्तित करने के लिए कहा गया है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!