
खरसिया। आज दिनांक 26.04.2021, सोमवार को मुख्यमंत्री द्वारा राधा सुनील शर्मा अध्यक्ष नगर पालिका परिषद् खरसिया एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी टामसन रात्रे से वर्चुवल मीटिंग के माध्यम से वर्तमान में खरसिया नगरीय क्षेत्र की कोविड की स्थिति, शासकीय अस्पताल की स्थिति, नगर की स्वच्छता व्यवस्था, एवं स्वच्छ पेयजल की स्थिति का वर्चुवल मिंटिग के माध्यम से जायजा लिया।
मुख्य नगरपालिका अधिकारी टामसन रात्रे ने उक्त बैठक में आंकड़ों के अनुसार जानकारी दी एवं नगरपालिका अध्यक्ष राधा सुनील शर्मा ने शासकीय अस्पताल में डॉक्टर की कमी को पूरा करने तथा एक एम्बुलेंस की व्यवस्था कराने कहा। जिससे अति संक्रमित मरीजों को शासकीय जिला अस्पताल एवं अन्य अस्पताल बिना विलंव किए स्थांतरित किया जा सके। न. पा. अध्यक्ष द्वारा शहीद नंदकुमार पटेल के कार्यकाल में निर्माण कराए गए, सिविल अस्पताल में 10 ऑक्सीजन युक्त बेड व्यवस्थित करवाने की मांग की तथा अध्यक्ष महोदया ने ये भी बताया की गत वर्ष भारत सरकार के स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका परिषद खरसिया को ईष्ट जोन में स्वच्छता हेतु 14 वां रैंक प्राप्त हुआ है।
इस प्रकार उक्त बैठक में नगर पालिका खरसिया अध्यक्ष राधा सुनील शर्मा ने बताया कि हमने खरसिया नगर को पिछले वर्ष टैंकर विहीन किया एवं इस वर्ष भी आज पर्यन्त तक पेयजल हेतु टैंकर की आवश्यकता नही पड़ेगी। नगर में संचालित शासकीय बोरो की मरम्मत एवं इंटकवेल भालुनारा की पंपो की मरम्मत के लिए बजट की मांग पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक जवाब दिया।
अंत में नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा राशन व्यवस्था, बिजली व्यवस्था एवं कोविड मरीजों की उचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल, नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया एवं केबिनेट मंत्री क्षेत्रिय विधायक उमेश नंदकुमार पटेल का धन्यवाद ज्ञापित किया।




