रायगढ़

प्रात: 10 बजे के पूर्व एवं सायं 5 बजे के बाद स्कूल नहीं होंगी संचालित

प्रात: 10 बजे के पूर्व एवं सायं 5 बजे के बाद स्कूल नहीं होंगी संचालित

पूर्व में जारी आदेश में किया गया आंशिक संशोधन
रायगढ़, 8 जनवरी2020/

कलेक्टर यशवंत कुमार द्वारा जिले में शीतलहर, बारिश एवं बढ़ती ठंड को दृष्टिगत रखते हुए रायगढ़ जिला अंतर्गत समस्त शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालय के संचालन के समय से संबंधित पूर्व में आदेश जारी किया गया था। जिसके अनुसार 31 दिसम्बर से 11 जनवरी 2020 तक विद्यालय के संचालन का समय प्रात: 8.30 के पूर्व एवं सायं 5 बजे के बाद न करने के निर्देश दिए गए थे।

कलेक्टर यशवंत कुमार द्वारा उक्त आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए विद्यालय संचालन के लिए नये समय निर्धारित किया गया है। जिसके अनुसार आगामी आदेश पर्यन्त तक प्रात: 10 बजे के पूर्व एवं सायं 5 बजे के बाद विद्यालय संचालित नहीं करने हेतु समस्त शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों को आदेशित किया गया है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!