जिले के कोविड केयर सेंटर में मरीजों के लिए पर्याप्त संख्या में ऑक्सीजन सिलेंडर बेड की सुविधा उपलब्ध है- कलेक्टर

जिले के कोविड केयर सेंटर में मरीजों के लिए पर्याप्त संख्या में ऑक्सीजन सिलेंडर बेड की सुविधा उपलब्ध है- कलेक्टर

मरीजों के लिए 1055 बेड उपलब्ध है
क्वारंटाइन सेंटर को पुनः चालू करें और सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश
टीकाकरण स्वास्थ्य केंद्र में चालू रहेगा
कलेक्टर महादेव कावरे ने आज मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से कोरोना संक्रमण की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बालाजी राव और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के एस मंडावी, एसडीएम स्वास्थ्य अधिकारी सभी जनपद सीईओ उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए जिला अस्पताल कोविड केयर सेंटर में पर्याप्त बैड की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कोविड अस्पताल में 75 बेड ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही मरीजों के लिए 9 आईसीयू बेड, और 6 वेल्टीनेटर के साथ कोविड अस्पताल में 75 ऑक्सीजन युक्त बैठ की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि मरीजों के लिए किसी भी प्रकार की आक्सीजन सेलेडर की कमी नहीं है। उन्होंने अधिकारियों कहा कि ब्लाकों में बनाए गए कोविड केयर सेंटर में आक्सीजन सिलेंडर की प्रर्याप्त सुविधा उपलब्ध है ।साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है ।
उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त लाइवलीहुड कालेज में 200 बेड की सुविधा के साथ ही विकास खंड कोविड केयर सेंटर में कुल 1055 बिस्तर की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर को पुनः चालू करने के निर्देश दिए हैं। ताकि जशपुर जिले के मजदूरों अन्य राज्य से वापस अपने घर लौटेंगे उन्होंने क्वारेटाईन किया जा सके । सेंटर में मरीजों के लिए भोजन बैड साफ सफाई के साथ सारी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि एसडीएम और पुलिस विभाग अपने अपने ब्लाॅक में फ्लैग मार्च करने के निर्देश दिए हैं और जशपुर बाडर लवाकेरा और लोदाम चेक पोस्ट पर आने जाने वाले लोगों को कड़ाई से चैकिंग करने के निर्देश दिए हैं। और संबंधित विकास खंड से आए लोगों की जानकारी की सूची बीएमवो को देने के निर्देश दिए हैं ।




