शिक्षक-शिक्षिकाएं होने लगे पॉज़िटिव

अब हाई हायर सेकेंडरी स्कूलों में भी कोरोना का धावा

तारापुर,गोर्रा स्कूल के शिक्षक हुए पॉजिटिव
कोरोना के बढ़ते ट्रेंड के बीच इसका प्रसार बड़े स्कूलों की ओर भी जोर पकड़ने लगा है । शासन द्वारा स्कूलों में बच्चों के आवाजाही पर तो रोक लगा दी गई है किंतु शिक्षक अभी भी स्कूल आ जा रहे हैं ।
जानकारी प्राप्त हुई है कि रायगढ़ सक्ती मार्ग के कई हायर सेकेंडरी विद्यालयों में शिक्षक-शिक्षिकाएं कोरोना पॉज़िटिव पाई गई हैं । जानकारी मिली है कि तारापुर विद्यालय की एक महिला व्याख्याता पूर्व में कोरोना पॉज़िटिव पाई गई थी पुनः इसी विद्यालय से एक व्याख्याता के कोरोना पॉज़िटिव मिलने से विद्यालय में दहशत का माहौल बन गया है। वही गोर्रा हायर सेकेंडरी स्कूल से भी एक शिक्षक के कोरोना पॉज़िटिव पाए जाने की जानकारी मिली है। तारापुर विद्यालय में शिक्षक-शिक्षिकाओं के कोरोना पॉज़िटिव मिलने से यहां स्टाफ में एक दहशत का माहौल बन गया है। विगत 7 अप्रैल को यहां के बोर्ड परीक्षा प्रभारी व्याख्याता की कोरोना पॉज़िटिव पाए जाने के बाद उनके संपर्क में आए सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं सतर्क हो गई और खुद को आइसोलेट रखने के लिए प्राचार्य को आवेदन देकर अपनी भावना से अवगत कराया गया। कुछ शिक्षक ने कोरोना का जांच काराया गया शेष खबर लिखें जानें तक जांच न कराने की खबर आ रहा था…
विदित हो कि स्कूलों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पर रोक तो लगा दी गई है किंतु शिक्षक शिक्षिकाएं अपने पारिवारिक सामाजिक दायित्व के साथ अभी भी स्कूल आकर अपना शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कार्य संपादित कर रहे हैं।
कोरोना अब स्कूलों तक पसर कर शिक्षकों को अपने कब्जे में ले रहा है । शिक्षा विभाग को इस दिशा में सतर्क होकर ठोस कदम उठाए जाने की आवश्यकता है अन्यथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति विभाग के लिए छीछालेदर का कारण बन सकती है।




