मासिक अखबार एक और तड़का का पुलिस कप्तान ने किए विमोचन

मासिक अखबार एक और तड़का का पुलिस कप्तान ने किए विमोचन

प्रेस क्लब अध्यक्ष ने संपादक प्रशांत तिवारी को दी बधाई
रायगढ़, 5 अप्रैल। युवा कलमकार प्रशांत तिवारी के मासिक समाचार पत्र एक और तड़का का पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने विमोचन किया। वहीं, प्रेस क्लब अध्यक्ष हेमंत थवाईत ने कोरोना काल में वेब न्यूज़ के जरिए बेहतरीन रिपोर्टिंग करने वाले प्रशांत को बधाई दी।
वेब पोर्टल आरजीएच के जरिये कम समय में पत्रकारिता का नया मुकाम हासिल करने वाले युवा पत्रकार प्रशांत तिवारी ने आम आदमी की आवाज को और बेबाकी से उठाने के लिए मासिक समाचार पत्र एक और तड़का की शुरुआत की है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बेहद सादगी, लेकिन गरिमामय माहौल में एक और तड़का का विधिवत विमोचन करते हुए इस समाचार पत्र के सूत्रधार प्रशांत तिवारी को शुभकामनाएं दी। साथ ही एसपी श्री सिंह ने यह अपेक्षा भी की कि यह अखबार आम जनता की आवाज बनकर उभरे और पूरी निर्भीकता से यह स्थापित हो।
वहीं, प्रेस क्लब अध्यक्ष हेमंत थवाईत ने प्रशांत तिवारी को मासिक समाचार पत्र का संपादक बनने पर बधाई देते हुए कहा कि कोरोना काल में प्रशांत ने अपने वेब पोर्टल न्यूज़ के जरिये जिस तरह ग्राउंड रिपोर्टिंग कर लॉक डाउन में घरों में कैद लोगों को एक-एक पल की जानकारी देते हुए साहसिक पत्रकारिता की मिसाल कायम की, ठीक वैसे ही एक और तड़का जनभावनाओं में खरा उतरे



