रायगढ़

अमर शहीद दीपक भारद्वाज को जिंदल एयर स्ट्रीप पर दी गई श्रद्धांजलि…

अमर शहीद दीपक भारद्वाज को जिंदल एयर स्ट्रीप पर दी गई श्रद्धांजलि…

03 अप्रैल 2021 को जिला बीजापुर में एंटी नक्सल ऑपरेशन में माओवादी के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए जांजगीर-चाम्पा जिला निवासी शहीद दीपक भारद्वाज उपनिरीक्षक (2013) एवं सरगुजा जिला निवासी शहीद आरक्षक रमाशंकर पैकरा का पार्थिव शरीर आज जगदलपुर से MI-17 हेलीकॉप्टर के जरिये उनके गृहग्राम के लिये भिजवाया गया ।

रायगढ़ पुलिस की ओर से शहीद को श्रद्धांजलि देने व पार्थिव शरीर को गृहग्राम भिजवाने की समुचित व्यवस्था के लिये स्वयं एसपी संतोष सिंह, एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा पुलिस बल के साथ जिंदल एयर स्ट्रीप पर मौजूद थे । MI-17 हेलीकॉप्टर के जिंदल एयर स्ट्रीप पर लैंड करते ही शहीद दीपक भारद्वाज के पार्थिव शरीर को उतारा गया, MI-17 हेलीकॉप्टर शहीद आरक्षक रमाशंकर पैकरा के पार्थिव शरीर को लेकर दरिमा एयर स्ट्रीप अंबिकापुर के लिए रवाना हुई।

जिंदल एयर स्ट्रीप पर शहीद दीपक भारद्वाज अमर रहे के नारों के साथ पूर्व सांसद एवं उद्योगपति नवीन जिंदल, विधायक चंद्रपुर रामकुमार यादव, विधायक रायगढ़ प्रकाश नायक, पुलिस अधीक्षक रायगढ़ संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस रायगढ़ अभिषेक वर्मा द्वारा पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई , जिसके बाद शहीद के पार्थिव शरीर को एसडीओपी चंद्रपुर भवानी शंकर खुंटिया,आरआई अमरजीत खुंटे व स्टाफ सड़क मार्ग से ग्राम पिहरीद, मालखरौदा के लिये रवाना हुये, जहां शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जावेगा ।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!