खरसिया

खरसिया में लगातार जारी है मास्क चेकिंग अभियान

खरसिया में लगातार जारी है मास्क चेकिंग अभियान

प्रदेश सहित जिले में कोरोना का दूसरा फेज संक्रमण लगातार पांव पसार रहा है। वही रायगढ़ कलेक्टर ने भी जिलेवासियों से मास्क पहनने परंतु लोग अब भी मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग से परहेज कर रहे हैं। वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा पूरी सजगता के साथ मास्क चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

एसडीओपी पीताम्बर पटेल के निर्देश पर पूरी सख्ती के साथ मास्क ना पहनने वालों की खबर ली जा रही है। हालांकि लोग अपनी ही सुरक्षा के प्रति लापरवाह नजर आ रहे हैं, वहीं चालान के डर से अपने आपको नेता का भाई भतीजा भांजा कहने से भी नहीं चूक रहे। हालांकि पुलिस टीम द्वारा पूरी सजगता के साथ अपनी ड्यूटी की जा रही है।

टीआई सुम्मतराम साहू ,नन्द किशोर गौतम चौकी प्रभारी खरसिया का टीम के द्वारा मंगल बाजार चौक,नगर में नाकेबंदी कर आने जाने वालों को मास्क पहनने की सलाह देते हुए, ना पहनने वालों का चालान किया जा रहा है। वहीं चौकी प्रभारी द्वारा चौकी के सामने तथा नगर के चौक चौराहों पर अपनी टीम के साथ मास्क ना पहनने वालों का चालान किया जा रहा है…

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!