
रायगढ़ । आज दिनांक 17/03/2021 को थाना प्रभारी कोसीर निरीक्षक रूप नारायण साय, हमराह सउनि एस0 एन0 टण्डन, आरक्षक जीतराम लहरे, प्रकाश धीरही, राजकुमार पटेल, भागवत प्रसाद पटेल, लक्ष्मी प्रसाद, महिला आरक्षक पुष्पा नारंग द्वारा ग्राम भदरा का द्वारिका प्रसाद भारती घर पर शराब रखकर अवैध बिक्री करता है की मुखबिर सूचना पर शराब रेड कार्यवाही किया गया

पुलिस टीम को आरोपी उसके घर में मिला, शराब के संबंध में पूछताछ किये जाने पर आरोपी अपने घर से तीन प्लास्टिक जरिकेन में *महुआ शराब 15 लीटर* लाकर पेश किया जिसे आरोपी *द्वारिका प्रसाद भारती पिता स्व0 मनी राम भारती उम्र 40 वर्ष साकिन भदरा थाना कोसीर* से जप्त कर आरोपी पर धारा 34(2)59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है ।




