खरसिया
कपड़ा दुकान में चोरी

कपड़ा दुकान में चोरी

आज दिनांक 16.03.2021 को चौकी खरसिया में गंज पीछे खरसिया में रहने वाले राहुल राजपाल पिता खुबचंद राजपाल उनके कपड़ा दुकान में चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराया है । रिपोर्टकर्ता बताया कि पोस्ट आफिस रोड़ में भारतीय स्टेट बैंक के बगल में कपड़ा का दुकान है, दुकान के पीछे दरवाजे के कुण्डी तोड़कर अज्ञात चोरो द्वारा दिनांक 14- 15 मार्च 2021 की दरमियानी रात्रि को गल्ले में रखे 30,000 रू. नगद और सीसीटीवी कैमरा के डीबीआर को चोरी कर लिये हैं । चोरी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप.क्र 158/2021 धारा 457,380 भादवि दर्ज कर विवेचना में लिया गया है ।



