श्रीमद्भागवत कथा का बयार लिबरा तमनार में….

श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कर रहे लिबरा वासी

तमनार (दुलेन्द्र पटेल) केलो नदी के तट पर बसे ग्राम लिबरा में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा आयोजन स्वर्गीय नेतकुंवर मधुसूदन चौधरी के स्मृति में मिनकेतन,वेणुधर चौधरी परिवार द्वारा 05 मार्च से 13 मार्च तक किया गया है।संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में भक्ति ज्ञान,वैराग्य की पावन त्रिवेणी गंगा में हजारो श्रद्धालु भक्तजनो द्वारा रसपान किया जा रहा है। 5 मार्च को दोपहर04:00 बजे विशाल कलश शोभायात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों माता बहनों ने कलश यात्रा में शामिल हुए।

कथावाचक व्यास पं.चुलेश्वर प्रसाद तिवारी जी महाराज के श्रीमुख से कथा व्यास पीठ पर विराजमान होकर अपनी ओजमयी रसमयी अमृतवाणी द्वारा भक्तजनो को कथामृत का रसपान करा रहे हैं। 6 मार्च को भागवत महात्मय कथा 7 को बाराह अवतार,ध्रुव भक्त प्रह्लाद चरित्र,वामन अवतार, श्रीकृष्ण जन्म बाल चरित्र ,माखन चोरी ,रुक्मणी विवाह 12 मार्च को सुदामा चरित्र कथा विश्राम 13 को पूर्णाहुति सहस्त्रधारा तुलसी वर्षा की जाएगी।सुमधुर गीत संगीत से गदगद होकर महिलाओं बच्चो द्वारा खूब नाच गान किया जा रहा है।

संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह में भक्ति ज्ञान,वैराग्य की पावन त्रिवेणी गंगा में डुबकी लगाते संगीत पार्टी की आधुनिक सुमधुर धुनों से लोगबाग मंत्रमुग्ध हो रहे है।




