
रायगढ़- शासन की जनकल्याणकारी योजनायें को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनसंपर्क विभाग विकासखण्ड वार छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन कर रहा है। इसी कड़ी में आज लैलूंगा विकासखण्ड के दूरस्थ अंचल गांव माड़ो में छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी मिल रही है। इस मौके पर शासकीय योजनाओं से संबंधित प्रचार पुस्तिका जनमन, संबल, उन्नति का हर्ष, विभिन्न योजनाओं पर आधारित ब्रोशर एवं किसान गाईड का नि:शुल्क वितरण भी किया गया।

लैलूंगा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम-लोहड़ापाली की जगमनी यादव, पदमनी चौहान, विशेश्वरी पैकरा एवं हरावती पैकरा छायाचित्र प्रदर्शनी देखने पहुंची थी। उन्होंने मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के लिये शासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि कुपोषण और एनीमिया को दूर करने के लिए चल रही

योजनाओं से बच्चों और महिलाओं को बड़ा फायदा हो रहा है। सभी महिलाओं ने इस योजना के लिये मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।
छायाचित्र प्रदर्शनी देखने आये ग्राम-करवारजोर के कांति चौहान ने गोधन न्याय योजना की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस योजना से पशुपालक किसानों को दूध के अलावा अब गोबर से भी आमदनी हो रही है, जिसकी वजह से किसानों में समृद्धि आ रही है। युवा वर्ग भी खेती-किसानी के साथ पशुपालन जैसे व्यवसाय के प्रति आकर्षित हो रहे है। इस योजना से महिलाओं को भी रोजगार मिला। गौठान समिति की महिलायें वर्मी कम्पोस्ट के साथ-साथ अगरबत्ती, दीया, गमला बनाकर बिक्री कर रही है।

इस मौके पर ग्राम लोहड़ा पाली के यशवंत पैकरा, महेश यादव, उमा चौहान, लक्ष्मी यादव, ग्राम-करवारजोर के शिवलाल गुप्ता, सितेश्वरी पैकरा, भावेश यादव, परमनी पैकरा, सुरेन्द्र, ग्राम-कोतबा के राजू साहू, आनंद कुमार सहित आसपास गांवों के महिला-पुरूष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




