छत्तीसगढ़रायगढ़

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बेटियां हुई सम्मानित

महिला जागृति शिविर व क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

रायगढ़ – अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग रायगढ़ द्वारा रायगढ़ स्टेडियम में महिला जागृति शिविर एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ के मौके पर कलेक्टर भीम सिंह, सीईओ जिला पंचायत सु ऋचा प्रकाश चौधरी, मती वंदना संतोष कुमार सिंह उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर कलेक्टर भीम सिंह ने कहा कि महिलायें हर चुनौती को सफलता पूर्वक स्वीकार कर रही है। महिलाओं ने एयर फोर्स में शामिल होकर फाईटर जेट उड़ाने जैसी कठिनतम चुनौती को सहर्ष स्वीकार करते हुये वहां भी सफलता के परचम लहरा दिया है। महिलायें सभी क्षेत्र में आगे बढ़कर कामयाबी हासिल कर रही है। किन्तु कई क्षेत्र ऐसे है जहां महिलाओं के साथ भेदभाव व संवेदनशीलता की कमी की बातें सामने आती है। हमें इस धारणा को दूर करने की दिशा में लगातार कार्य करते रहना है।


सीईओ जिला पंचायत सु ऋचा प्रकाश चौधरी ने इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि यह दिन समाज में महिलाओं के साथ समान व्यवहार, सम्मान व बराबरी के दर्जे का प्रतीक है। हमें कोशिश करनी चाहिये कि यह सिर्र्फ एक दिन तक सीमित न हो बल्कि यह सोच हमेशा बनी रहे। इस अवसर पर मती वंदना संतोष कुमार सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि आज महिलायें हर मामले में पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। बात चाहे किसी भी परिस्थिति की हो महिलायें पूरे दम खम के साथ उसका सामना कर रही है। हमारे आसपास इसके सैकड़ों उदाहरण मौजूद है।


खेल प्रतियोगिता का आयोजन अंजू जोशी जेल प्रहरी रायगढ़ के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी रायगढ़ टिक्वेन्द्र कुमार जाटवर, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी रायगढ़ अतुल दाण्डेकर , परियोजना अधिकारी रायगढ़ नितेन रंजन बेहरा, नेता प्रतिपक्ष मती पुनम सोलंकी, डॉ. काकोली पटनायक, कु. मोनिका ईजारदार, मती रष्मि वर्मा, पर्यवेक्षक, लॉयलेन्स क्लब, मारवाड़ी महिला सम्मेलन, महिला स्व सहायता समूह एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकायें सम्मिलित हुई। उक्त कार्यक्रम में कु. मोनिका ईजारदार ने माहवारी स्वच्छता के बारे में विस्तार से बताया।

इस अवसर पर मती रश्मि वर्मा, व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय द्वारा रचित शिक्षक एक आत्म अवलोकन का विमोचन कलेक्टर सिंह के द्वारा किया गया।

इनका हुआ सम्मान
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में मती सुरजीत कौर को पत्रकारिता, दिशा समूह छिंद, संतोषी समूह गोड़म, दुर्गा समूह बिलाईगढ़ को माहवारी स्वच्छता के लिये, अनुभव समूह को शासकीय कार्य में उत्कृष्ट सहयोग, पर्यवेक्षक मती दीपमाला कर, नेहा अग्रवाल, चेतना पटेल, खुर्षीद बानो खान, रमा कोरी, नम्रता धु्ररी, पुसमती चौहान, चंचल कुसरो एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं को प्रशस्ति पत्र सम्मान प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया। महिला अतिथियों को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मान प्रतीक, स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!