छत्तीसगढ़रायपुर

कांग्रेस पार्टी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नियुक्त किए तीन शहरों के पर्य​वेक्षको को दिया बदल

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि कांग्रेस पार्टी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नियुक्त किए तीन शहरों के पर्य​वेक्षको को बदल दिया है। पार्टी ने जगदलपुर, धमतरी और गरियाबंद के पर्यवेक्षकों को बदला है। बता दें कि जगदलपुर में कवासी लखमा, धमतरी में अग्नि चंद्राकर और गरियाबंद में इंदरचंद धाड़ीवाल को पर्यवेक्षक बनाया गया था।

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्टी ने अपने तीन शहरों के पर्यवेक्षकों को बदलते हुए नए लोगों को जिम्मेदारी दी है। जगदलपुर में पूर्व में मंत्री कवासी लखमा के स्थान पर मंत्री ताम्रध्वज साहू को पर्यवेक्षक बनाया गया है। धमतरी में अग्नि चंद्राकर को जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन मंत्री कवासी लखमा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। गरियाबंद पर्यवेक्षक इंदरचंद धाड़ीवाल के बदले महेंद्र तालेड़ा को जिम्मेदारी दी गई है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!