रायगढ़

छायाचित्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही शासन की योजनाओं की जानकारी

छायाचित्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही शासन की योजनाओं की जानकारी
जनसंपर्क द्वारा पुसौर बाजार में लगाये गये छायाचित्र प्रदर्शनी को देखने पहुंचे लोगराज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित विकास छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन जनसम्पर्क विभाग रायगढ़ द्वारा किया जा रहा है। जिसमें शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं लाभकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न ग्रामों में यह शिविर के माध्यम से फोटो प्रदर्शनी आयोजित किया जा रहा है।

आज पुसौर के साप्ताहिक हाट-बाजार में छायाचित्र प्रदर्शनी आयोजित किया गया। जिसमें शासकीय योजनाओं से संबंधित प्रचार पुस्तिका जनमन, संबल, उन्नति का हर्ष, विभिन्न योजनाओं पर आधारित ब्रोशर एवं किसान गाईड का नि:शुल्क वितरण भी किया गया। ग्राम पुसौर एवं आसपास के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में शिविर स्थल तक आकर विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी ली। छायाचित्र के माध्यम से ग्रामीणों को खेती-किसानी, धान खरीदी, नरवा,गरवा,घुरवा,बाड़ी, गोधन न्याय योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण योजना, डॉ.खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना सहित अन्य शासन से जुड़ी जनकल्याणकारी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
पुसौर के स्थानीय गौतम पंडा फोटो प्रदर्शनी देखने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि फोटो प्रदर्शनी के जरिये शासन की योजनाओं की जानकारी देना जनोपयोगी है। इससे एक जगह पर ही शासन की जो भी योजनायें है वह हमें देखने और पढऩे का मौका मिल रहा है।
ग्राम औरदा के शंभू लाल ने बताया कि मुख्यमंत्री की नरवा, गरवा, घुरवा एवं बाड़ी योजना बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है। जिससे हम जैसे किसान गोबर बेचकर दोहरा लाभ कमा रहे है। श्याम गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री की डॉ.खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना बहुत ही लाभदायक है। उन्होंने कहा कि इस योजना से मुझे लाभ मिला है।

श्याम गुप्ता ने इसके लिये मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया। शिव राजपूत ने कहा कि फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से ग्रामीणों को शिक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य और कृषि से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है जो कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिये लाभदायक है। इस मौके पर पुसौर के दिनेश साव, रितेश थवाईत सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!