गुम बालिका को सरिया से दस्तयाब किया खरसिया पुलिस …

गुम बालिका को सरिया से दस्तयाब खरसिया पुलिस…

बालिका को शादी का प्रलोभन देकर भगा ले जाने वाला युवक गया जेल…
थाना खरसिया क्षेत्र से दिनांक 24.02.21 की रात्रि 15 वर्षीय बालिका के घर से बिना बताये कहीं चले जाने की रिपोर्ट पर दिनांक 28.02.21 को अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 113/2021 धारा 363 भादवि दर्ज किया गया था । बालिका के परिजनों से बालिका के हुलिया की जानकारी लेकर उनके रिस्तेदार तथा बालिका के सहेलियों से खरसिया पुलिस लगातार पूछताछ कर रही थी । दिनांक 01.03.2021 को बालिका के सरिया थानाक्षेत्र अन्तर्गत एक युवक के साथ देखे जाने की सूचना थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक एस.आर. साहू को मिली । खरसिया थाना प्रभारी सुम्मत राम साहू द्वारा थाने से उप निरीक्षक जयमंगल पटेल के हमराह महिला स्टाफ सरिया भेजा गया, जहां आरोपी राजकुमार चौहान उर्फ छोटू पिता सुखराम चौहान उम्र 24 वर्ष निवासी थानाक्षेत्र सरिया के घर पर मिली । बालिका का महिला अधिकारी एवं सी.डब्लू.सी. में कथन कराया गया । बालिका अपने कथन में दिनांक 24.02.2021 की रात आरोपी राजकुमार चौहान द्वारा शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर अपने बाइक में बिठाकर सरिया लेकर आना बताई है । बालिका के कथन व मुलाहिजा रिपोर्ट पर प्रकरण में धारा 366, 376 भादवि 4, 6 पास्को एक्ट विस्तारित की गई है । आरोपी राजकुमार चौहान के मुलाहिजा, गिरफ्तारी आदि की कार्यवाही कर आज रिमांड पर भेजा गया है, जहां से जेल वारंट पर आरोपी को जेल दाखिल किया गया है ।




