युवा कैरियर निर्माण योजना अंतर्गत चयन परीक्षा
युवा कैरियर निर्माण योजना अंतर्गत चयन परीक्षा 29 दिसम्बर को
12 से 2 बजे तक रायपुर में आयोजित होगी परीक्षा
रायगढ़, 26 दिसम्बर2019/ युवा कैरियर निर्माण योजना अंतर्गत संघ / राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की कोचिंग हेतु पात्र अभ्यर्थियों के निर्धारण हेतु प्राक्चयन परीक्षा 29 दिसम्बर को दोपहर 12 से 2 बजे तक तक रायपुर में आयोजित की जाएगी। जिसमें पुरूष अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केन्द्र प्रयास बालक आवासीय विद्यालय, सड्डू रायपुर है। जिसका संपर्क नंबर 98261-94362 है एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय, गुढिय़ारी, पहाड़ी चौक रायपुर परीक्षा केन्द्र है, जिसका संपर्क नंबर 8770432223 है।
परीक्षा में शामिल होने वाले पात्र अभ्यर्थियों की प्रावधिक सूची एवं रोल नंबर विभागीय वेबसाईट पर देखी जा सकती है। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र पृथक से नहीं भेजा जाएगा। सूचना के साथ ही प्रवेश पत्र का प्रारूप संलग्न है। अभ्यर्थियों को उसमें समस्त जानकारी भरकर तथा नवीनतम फोटो चिपकाकर परीक्षा केन्द्र पर लाना होगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र के रूप में ओरिजनल आधार कार्ड अथवा वैध ड्रायविंग लाईसेंस या मतदाता परिचय पत्र लाना होगा, जिससे मिलान कर वास्तविक अभ्यर्थी परीक्षा दे सकेंगे। इलेक्ट्रानिक गैजेट यथा मोबाईल, पेजर, कैलकुलेटर इत्यादि परीक्षा हॉल में प्रतिबंधित है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जिला रायगढ़ में कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते है।




