खरसिया में हुआ राज्य स्तरीय दौड़ स्पर्धा का आयोजन

खरसिया में हुआ राज्य स्तरीय दौड़ स्पर्धा का आयोजन

पुकेश्वर दिलीप व अजयप्रकाश ने मारी बाजी
एमजी कॉलेज में राज्य स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को संपन्न हुआ, जिसमें प्रतिस्पर्धियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
वहीं 1600 सौ मीटर दौड़ में राजनांदगांव के पुकेश्वर ने बाजी मारी। बीजापुर के मनोज द्वितीय स्थान पर तथा सक्ती के ओमप्रकाश तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में बीजापुर के मनोज ने बाजी मारी। वहीं रसेड़ा के दिलीप द्वितीय स्थान पर रहे, तो राजनांदगांव के पुकेश्वर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। 200 मीटर की दौड़ में रतनपुर के अजय प्रकाश प्रथम तथा अर्जुनी रसेड़ा के दिलीप कुमार द्वितीय एवं अमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पुरस्कार की राशि मंत्री उमेश पटेल के अलावा सक्रिय नेता सुनील शर्मा, सज्जू खान सहित मोनू ठाकुर, दीदार अली, लाला राठौर, शेख ताज, इंद्रकुमार राठौर तथा पंकज द्विवेदी ने दी। 1600 मीटर दौड़ में प्रथम पुरस्कार हेतु 7100 रुपए, 400 मीटर दौड़ में प्रथम विजेता के लिए 5100 तथा 200 मीटर दौड़ में 3100 की राशि के अतिरिक्त अन्य पुरस्कार दिए गए….




