Uncategorised

1 मार्च से प्राइवेट अस्पतालों में 250 रुपये में लगेगा कोरोना का टीका


नई दिल्ली। निजी अस्पताल कोविड-19 (Covid-19) के टीके की प्रति खुराक के लिए 250 रुपये तक शुल्क ले सकते हैं। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। देश में 1 मार्च से 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और गंभीर बीमारियों से ग्रसित 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण करने की तैयारी चल रही है।

कोविड-19 का टीका, सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दिया जाएगा जबकि निजी अस्पतालों में लोगों को इसके लिए भुगतान करना होगा। एक सूत्र ने बताया कि टीके के लिए अधिकतम शुल्क 250 रुपये लिया जाएगा, जिसमें डेढ़ ₹150 टीके की कीमत और ₹100 सेवा शुल्क है।

अगले आदेशों तक यही कीमत लागू रहेगी।

जानें बुजुर्गों और गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए क्या करना होगा

ऑन-साइट पंजीकरण कराने की सुविधा उपलब्ध
सूत्रों के अनुसार राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को इस बारे में सूचित कर दिया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा था कि ऑन-साइट पंजीकरण कराने की सुविधा उपलब्ध होगी, ताकि योग्य लाभार्थी अपने पसंद के टीकाकरण केंद्र पर अपना पंजीकरण करवा सकें और जाकर टीका लगा सके।

अपनी पसंद के कोविड-19 टीकाकरण केंद्र को चुनने की सुविधा
टीके के लाभार्थी कोविन 2.0 पोर्टल डाउनलोड कर और आरोग्य सेतु आदि मोबाइल ऐप के जरिए पहले भी अपना पंजीकरण करा सकते हैं। मंत्रालय ने कहा था कि लाभार्थी अपनी पसंद के कोविड-19 टीकाकरण केंद्र को चुन सकते हैं और टीका लगवाने के लिए अपना समय निर्धारित करवा सकते हैं।

देने होंगे ये दस्तावेज
कोविड-19 के खिलाफ राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी से शुरू हुआ था। मंत्रालय ने कहा था कि सभी लाभार्थियों को अपना एक तस्वीर युक्त पहचान पत्र आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र आदि लेकर टीकाकरण केंद्र जाना होगा। वहीं से किसी बीमारी से ग्रसित 45 वर्ष से अधिक उम्र का लाभार्थी होने की स्थिति में बीमारी से संबंध प्रमाण पत्र भी साथ लाना होगा। जिस पर पंजीकृत चिकित्सक के हस्ताक्षर होने चाहिए।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!