मेला ड्यूटी पर तैनात जवान आमजनों का सहायता करने कप्तान भोजराम पटेल

राजिम माघी पुन्नी मेला ड्यूटी के दौरान पुलिस जवान दिखा रही है मानवता

💥 मेला ड्यूटी के दौरान मेला देखने आई छोटी बच्ची गुम गई थी, जिसे पुलिस जवानों की तत्परता से चंद घण्टों में ढूंढ लिया गया
💥 गुम बच्ची की उम्र करीबन 03 वर्ष
💥गुम बच्ची के परिजन रमन साह पिता अजय साह उम्र 26 वर्ष बीरगांव कैलाश नगर रायपुर
💥 ट्राई सायकल पर जा रहे दिव्यांग व्यक्ति को पुलिस जवान के द्वारा दिया गया सहायता

गरियाबंद पुलिस कप्तान भोजराम पटेल के द्वारा मेला ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों को आमजनों का सहायता करने हेतु दिया गया था निर्देश इसी क्रम में आज मेला देखने अपने परिवार के साथ आई छोटी बच्ची गुम गई थी। जिसे पुलिस जवानों की तत्परता से चंद घण्टों में ढूंढ लिया गया। गुम बच्ची की उम्र करीबन 03 वर्ष पिता का नाम रमन शाह निवासी बीरगांव कैलाश नगर रायपुर। जिससे मेला कंट्रोल के अधिकारियों के द्वारा परिजनों को सुरक्षित सुपूर्द किया गया। छोटी बच्ची को गरियाबंद पुलिस के द्वारा पानी एवं नास्ता दिया गया।
राजिम से रायपुर जाने वाले ओवर ब्रीज मार्ग पर तैनात एक पुलिस जवान के द्वारा ट्राई सायकल पर जा रहे दिव्यांग व्यक्ति को सहयोग कर पुलिस द्वारा मानवता का परिचय दिया गया। इस प्रकार का पुलिस का सहयोग पूरे मेले के दौरान जारी रहेगा….




