आध्यात्मख़बरें जरा हटकर

एकादशी व्रतोद्यापन में सुषमा प्रकाश नायक

कोड़ातराई में एकादशी व्रतोद्यापन कार्यक्रम में सुषमा प्रकाश नायक भव्य आयोजन, उमड़ी लोगों की भीड़

रायगढ़। शहर से करीब 10 किमी. दूर ग्राम कोड़ातराई में बुधवार को एकादशी व्रतोद्यापन कार्यक्रम में सुषमा प्रकाश नायक पहुंची ।

उन्होने यहां चल रहे पूजा-अर्चना व हवन कार्यक्रम में शामिल हुई। विधिवत पूजा-अर्चना व आशीर्वाद लेकर क्षेत्र के खुशहाली की कामना की।

ग्राम कोड़ातराई में समस्त अघरिया परिवार व ग्रामवासियों के सहयोग से 22 से 24 फरवरी दो दिन एकादशी व्रतोद्यापन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया था।

बुधवार को इसका समापन हुआ जिसमें रायगढ़ के युवा विधायक प्रकाश की धर्मपत्नी श्रीमती सुषमा नायक शामिल हुई। यहां पहुंचकर उन्होने सर्वप्रथम विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात वहां सामूहिक रूप से चल रहे हवन में बैठी।

आचार्य पं. दीनबंधु दुबे के नेतृत्व में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। हवन के पश्चात सामूहिक रूप से आरती की गई उपरांत प्रसाद वितरण के साथ यह दो दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें कोड़ातराई व आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल होकर पुण्य की भागी बने।

कार्यक्रम में पुसौर जनपद पंचायत अध्यक्ष सुशील भोय, उपाध्यक्ष गोपी चौधरी, सुमित सिंह देवकुमार चौधरी, जयप्रकाश पटेल व चंद्रकला पटेल सहित बड़ी संख्या में अघरिया समाज के लोग व ग्रामीणजन मौजूद थे। इसी तरह वहीं पर गांव के पद्मन चौधरी, मिथलेश चौधरी के यहां भी यह कार्यक्रम आयोजित था जिसमें श्रीमती सुषमा नायक शामिल हुई…

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!