‘त्याग से बड़ा कोई धर्म नहीं’

28 दिसंबर से आचार्य अतुल कृष्ण के श्रीमुख से अविरल बहेगी राम कथा की गंगा

प्रथम दिवस कलश यात्रा को भब्य बनाने की जा रही तैयारियां
आयोजक शीशराम ओमप्रकाश परिवार ने भक्तो के कथा स्थल तक पहुंचने की बसों की व्यवस्था
धर्म की नगरी के नाम से प्रसिद्ध खरसिया में शीशराम ओमप्रकाश परिवार खरसिया के आयोजकत्व में 28 दिसंबर से सात दिवसीय श्रीरामकथा का भव्य आयोजन
अंतराष्ट्रीय मानस मर्मज्ञ परमपूज्य गुरूदेव आचार्य अतुल कृश्ण भारद्वाज जी के श्रीमुख से अमृतमयी वाणी द्वारा श्रीराम कथा अमृतवाचन
भव्य कलश एवं षोभा यात्रा से होगा कार्यक्रम का शुभारंभ एवं श्रीराम राजगद्दी से होगा श्रीराम कथा विश्राम

गुरूदेव अतुल कृष्ण भारद्वाज जी का सड़क मार्ग से होगा 27 दिसंबर खरसिया आगमन, गंज बाजार में होगा भव्य स्वागत
धर्म की नगरी खरसिया में आगामी 28 दिसंबर 2019 शनिवार से 05 जनवरी 2020 रविवार तक भव्य मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जीवन गाथा श्री रामकथा का आयोजन स्थानीय टीआईटी कालोनी अजीत सिंह नगर न्यू बस स्टेण्ड के पास खरसिया में संपन्न होगा। उक्त श्री रामकथा दोपहर 3 बजे से 7 बजे तक प्रख्यात श्रीराम कथावाचक अंतराष्ट्रीय मानस मर्मज्ञ परमपूज्य गुरूदेव आचार्य अतुल कृष्ण भारद्वाज जी के श्रीमुख से संपन्न होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 28 दिसंबर को प्रथम दिवस भव्य कलश एवं शोभा यात्रा मंगलाचरण नाम एवं गुरूमहिमा के साथ प्रारंभ होगा जो दिनांक 05 जनवरी 2020 को नवम दिवस रविवार को रामराजगद्दी प्रसंग के साथ कथा विश्राम किया जावेगा। आयोजक परिवार शीशराम ओमप्रकाष परिवार द्वारा कथा श्रवण हेतु खरसिया नगर के विभिन्न स्थानों से बस की भी व्यवस्था की गई है।

आयोजक परिवार शीशराम ओमप्रकाश परिवार ने नगरवासी सहित संपूर्ण क्षेत्रवासियों से अपील किया है कि वे इस मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जीवनकाथा की अमृत वर्षा में आप ईष्ट मित्रो सहित सपरिवार सादर आमंत्रित है।

कृपया पधार कर पुण्यलाभ अर्जित कर हमें अनुग्रहित करें।
आयोजक परिवार शीशराम ओमप्रकाश परिवार के

कैलाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि नव वर्ष के शुभ अवसर पर व्यास पीठ से परम पूज्य गुरूजी के द्वारा आशीर्वचन एवं परमपिता परमात्मा एवं परमपूज्य दादूदयाल जी, ब्रम्हलीन माता सावित्रीदेवी – बाबूलजी ओमप्रकाश के आर्शिवाद एवं असीम अनुकम्पा से आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मानस मर्मज्ञ परमपूज्य गुरूदेव अतुल कृष्ण भारद्वाज जी के श्रीमुख से अमृतमयी वाणी से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जीवन गाथा नौ दिवसीय श्री रामकथा का भव्य आयोजन 28 दिसंबर 2019 शनिवार से 05 जनवरी 2020 रविवार तक स्थानीय टीआईटी कालोनी अजीत सिंह नगर न्यू बस स्टेण्ड के पास खरसिया में संपन्न होगा। अग्रवाल ने आगे बताया कि कार्यक्रम के प्रथम दिवस अर्थात 28 दिसंबर 2019 दिन शनिवार को दोपहर 02 बजे स्थानीय पोस्ट आफिस रोड स्थित महिला सत्संग भवन से भव्य एवं विशाल कलश एवं शोभायात्रा के साथ इस धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ होगा जो नवम दिवस दिनांक 05 जनवरी 2020 दिन रविवार को श्री रामराज गद्दी के साथ संपन्न होगा। इस दौरान इस नौ दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के तहत प्रथम दिवस 28 दिसंबर को भव्य कलश एवं शोभायात्रा का आयोजन होगा। उक्त शोभायात्रा में अंतर्राष्ट्रीय मानस मर्मज्ञ परमपूज्य गुरूदेव अतुल कृष्ण भारद्वाज जी भव्य एवं सुसज्जित बग्गी में सवार होकर विषेश रूप से उपस्थित रहेगें उक्त कलश एवं शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो का भ्रमण करते हुए कथास्थल टीआईटी कालोनी पहुंचेगी।

कार्यक्रम के दुसरे दिन 29 दिसंबर 2019 को

शिव पार्वती विवाह, तृतीय दिवस 30 दिसंबर को श्री राम जन्मोत्सव का भव्य आयोजन, चतुर्थ दिवस 31 दिसंबर को बाल लीला एवं अहित्या उद्धार प्रसंग,पंचम दिवस 01 जनवरी 2020 नव वर्ष के उपलक्ष्य में परशुराम संवाद एवं श्रीराम सीता विवाह का आयोजन होगा। इस धार्मिक कार्यक्रम के सष्टम दिवस अर्थात 02 जनवरी दिन गुरूवार को श्रीराम वनवास एवं केंवट संवाद, सप्तम दिवस 03 जनवरी 2020 दिन शुक्रवार को भरत चरित्र चित्रण, अष्टम दिवस 04 जनवरी 2020 को शबरी प्रसंग तथा सुंदरकांड प्रसंग अंतर्राष्ट्रीय मानस मर्मज्ञ परमपूज्य गुरूदेव अतुल कृष्ण भारद्वाज जी के श्रीमुख से होगा। वहीं कार्यक्रम के नवम दिवस अर्थात दिनांक 05 जनवरी 2020 दिन रविवार को श्री रामराजगद्दी के साथ कथा विश्राम होगा। आयोजक परिवार शीशराम ओमप्रकाश परिवार द्वारा कथा श्रवण हेतु खरसिया नगर के विभिन्न स्थानों से बस की भी व्यवस्था की गई है। आयोजक परिवार शीशराम ओमप्रकाश परिवार ने नगरवासी सहित संपूर्ण क्षेत्रवासियों से अपील किया है कि वे इस मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जीवनकाथा की अमृत वर्षा में आप ईष्ट मित्रो सहित सपरिवार सादर आमंत्रित है। कृपया पधार कर पुण्यलाभ अर्जित कर हमें अनुग्रहित करें।
————–

कलश प्राप्ती हेतु संपर्क कर सकते है – शीशमराम ओमप्रकाश चूडीवाली परिवार द्वारा आयोजित नौ दिवसीय मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जीवन गाथा श्री रामकथा की अमृत वर्षा कार्यक्रम के प्रथम दिवस आयोहित भव्य एवं विषाल कलश यात्रा हेतु महिलाएं एवं युवतियां जो कलष यात्रा में शामिल होना चाहते है उनके लिये कलश प्राप्ती हेतु नगर में टीआईटी कोलानी में ओम सावित्री सदन कथा स्थल, मौहापाली में गोपाल शर्मा पत्रकार, ठाकुरदिया में त्रिलोचन राठौर एवं विजय शर्मा, पुरानी बस्ती में गणेश राम चैहान ठेकेदार से संपर्क कर कलश प्राप्त कर सकते है।
——-

कलश एवं शोभायात्रा में सर्वश्रेष्ठ कलश सजावट हेतु किया जावेगा सम्मान – शीशराम ओमप्रकाश परिवार द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मानस मर्मज्ञ परमपूज्य गुरूदेव अतुल कृष्ण भारद्वाज जी के श्रीमुख से अमृतमयी वाणी द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जीवन गाथा श्री रामकथा की अमृत वर्षा के अवसर पर आयोजित भव्य एवं विषाल कलश एवं शोभायात्रा में शामिल महिलाओं के लिये कलश सजाओ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है। जिसमें सर्वश्रेष्ठ कलश सजावट करने वाली महिलाओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में 2100/- रूपये द्वितीय पुरस्कार 1500/- रूपये, तृतीय पुरस्कार 1100/- एवं चतुर्थ पुरस्कार के रूप में 700/-रूप्ये सहित कलश यात्रा में शामिल होने वाली सभी महिलाओं को सात्वना पुरस्कार दिया जावेगा।
——-

श्री रामकथा स्थल जाने के लिये बस की सुविधा उपलब्ध रहेगी – अंतर्राष्ट्रीय मानस मर्मज्ञ परमपूज्य गुरूदेव अतुल कृष्ण भारद्वाज जी के श्रीमुख से अमृतमयी वाणी द्वारा मर्यादा पुरूशोत्तम श्रीराम की जीवन गाथा श्री रामकथा की अमृत वर्षा के रसपान हेतु क्षेत्र के धार्मिक श्रद्धालुओं के लिये नगर के विभिन्न चौक चौराहो पर बस की व्यवस्था की गई है।
———

गुरूदेव अतुल कृष्ण भारद्वाज जी का सडक मार्ग से होगा 27 दिसंबर खरसिया आगमन –
अंतर्राष्ट्रीय मानस मर्मज्ञ परमपूज्य गुरूदेव अतुल कृष्ण भारद्वाज जी दिनांक 27 दिसंबर 2019 को सड़क मार्ग से रायपुर प्रस्थान कर शाम 7 बजे आयोजक परिवार के गंज बाजार स्थित निवास स्थान पहुंचेगें। जहां आयोजक परिवार एवं नगरवासियों द्वारा परमपूज्य गुरूजी का भव्य स्वागत किया जावेगा। स्वागत पश्चात

आचार्य अतुल कृष्ण भारद्वाज जी आयोजक परिवार के सदस्य मनोज अग्रवाल द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रम मंगल पाठ कार्यक्रम में शामिल होगें।




