Uncategorised

पेट्रोल को लेकर राहुल ने पीएम मोदी पर बोला हमला, कहा- अपने मित्रों की जेबें भर रही मोदी सरकार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला। राहुल ने सोमवार को ट्वीट किया, जब आप पेट्रोल भरवाते समय तेजी से बढ़ते मीटर की ओर देखें तो याद रखें कच्चे तेल के दाम बढ़े नहीं बल्कि कम हुए हैं।

विरोध दर्ज कराने के लिए साइकिल से दफ्तर पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा
पेट्रोल 100 रुपये लीटर पहुंच गया है। मोदी सरकार आपकी जेबें खाली कर अपने मुफ्त में मित्रों की जेबें भरने का महान काम कर रही है। राहुल ने ट्वीट के साथ ‘फ्यूललूटबायबीजेपी’ हैशटैग का इस्तेमाल किया।

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा साइकिल से दफ्तर पहुंचे। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री को अपनी एसी कार से बाहर निकलकर देखना चाहिए कि कैसे लोग परेशान हो रहे हैं। इसके बाद शायद आप ईंधन के दाम करें।

पीएम हर काम के लिए पूर्व सरकारों को दोष देते हैं। राहुल ने ठीक ही कहा है कि मोदी सरकार केवल दो ही लोगों के बारे में सोचती है। आम आदमी की समस्या और दर्द समझने के लिए सड़क पर उतरना होगा। अगर मुझे उनकी आवाज बननी है तो सबसे पहले साइकिल पर चलना होगा, तभी मैं उनकी आवाज बुलंद कर सकता हूं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!