गरियाबंद

वेबिनार से बढे़गा स्कूली बच्चों का मनोबल

आगामी 23 फ़रवरी यानी मंगलवार को 11:30 बजे को आयोजित स्कूल शिक्षा विभाग के पढ़ई तुंहर दुआर कार्यक्रम के साप्ताहिक वेबिनार का आयोजन किया जा रहा हैं. इस वेबिनार में विशेष अतिथि शिक्षक के रूप में गरियाबंद के एसपी भोजराम पटेल बच्चों से LIVE वेबिनार के माध्यम से रू-ब-रू होंगे. एसपी भोजराम पटेल आईपीएस में चयनित होने से पहले शिक्षाकर्मी रह चुके हैं. वे बताते हैं कि उनकी रुचि अध्ययन और अध्यापन में शुरू से ही रही है.


वेबिनार से बढे़गा स्कूली बच्चों का मनोबल

एसपी भोजराम पटेल वेबिनार के माध्यम से स्कूली बच्चों को अपने प्रारंभिक जीवन से लेकर शिक्षाकर्मी और आईपीएस बनने के सफर के बारे में बताएंगे. साथ ही बच्चों को करियर निर्माण और प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में प्रेरित और प्रोत्साहित करेंगे. इस वेबिनार के माध्यम से राज्य के प्रतिभाशाली और सफल व्यक्तित्व से स्कूल के बच्चों को मिलवाने का सिलसिला पढ़ई तुंहर दुआर कार्यक्रम के माध्यम से शुरू किया गया है. इससे स्कूली बच्चों का मनोबल बढ़ेगा और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी. वेबिनार को यूट्यूब चैनल पर लाईव स्ट्रीम किया जाएगा और पाँच संभाग से विद्यार्थियों के प्रश्नो का जावब भी दिया जाएगा ।

बता दें कि किसान परिवार में जन्मे भोजराम पटेल आईपीएस अधिकारी बनने से पहले शिक्षाकर्मी के तौर पर बच्चों को पढ़ाते थे. मेहनत और लगन के साथ उन्होंने अपने जीवन में संघर्ष किया और आज वे आईपीएस अधिकारी हैं. इस वेबिनार को तैयार करने में भोजराम पटेल ने काफी मेहनत की है. वेबिनार से जुड़ने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा लिंक भी जारी किया गया है: https://youtu.be/IV6W0DcjqjQ

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!