MLA चैंपियन ट्राफी ग्रामीण स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता

ग्राम दहेजरी / भालूनारा में ग्रामीण स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

ब्लाक युवा कांग्रेस खरसिया द्वारा आयोजित ग्रामीण स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता
MLA चैंपियन ट्राफी ग्रामीण स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता 2021 का आगाज
ढोल – तासे के साथ किया गया अतिथियो का स्वागत

शुभारंभ – 21 फरवरी , रविवार स्थल – दहेजरी / भालूनारा
@राजकुमार गवेल
खरसिया- ब्लाक युवा कांग्रेस खरसिया के द्वारा आयोजित ग्रामीण स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का बाजे – गाजे के साथ शुभारम्भ किया गया ।
, मुख्य अतिथि अभय महंती ( रायगढ़ जिला कांग्रेस महामंत्री ) व विशिष्ट अतिथि , सुकदेव प्रसाद डनसेना ( विधायक प्रतिनिधि ) , द्वारा मॉ सरस्वती के छाया चित्र दिप प्रज्वलित पुष्प अर्पित फिता काटकर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया इस दौरान ग्राम पंचायत देहजरी के सरपंच विजय राठिया (कार्यक्रम अध्यक्षता ) के गरिमामयी उपस्थिति रहा।
तत्पश्चात अतिथियों का परंपरानुसार ब्लाक युवा कांग्रेस खरसिया के द्वारा पुष्प माला से स्वागत किया गया,।
अतिथियों ने खिलाडियों को शुभकामनाएं देते हुए विधिवत् बल्लेबाजी व गेंदबाजी कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया।
इस दौरान ब्लाक युवा कांग्रेस खरसिया के अध्यक्ष युवराज जायसवाल व युवा कांग्रेस नेता मनोज चौहान, भानूप्रताप राठिया,दिलीप डनसेना,मुरलीधर डनसेना,डिगम्बर राठिया,पुष्पेन्द्र पटेल,हेमंत आदित्य,गजेन्द्र महंत व समस्त खिलाड़ी बंधु समितिगण व सभी सदस्यो का विशेष सहयोग रहा। मंच का सफल संचालन डिगम्बर राठिया द्वारा किया गया।
जिसमें समस्त ग्राम वासी उपस्थित रहे।।




