खरसिया

महिला जागृति शिविर में गर्भवती महिलाओं का गोद भराई ,बच्चों का हुआ अन्नप्राशन -श्रीमती पुनीता जयसवाल

महिला बाल विकास विभाग ने ग्राम कुर्रू में शिविर लगाकर महिलाओं को दी महत्वपूर्ण

रायगढ़ जिले के खरसिया विधान सभा क्षेत्र के बरगढ खोला ग्राम कुर्रू में महिला बाल विकास महिला जागृति शिविर में खरसिया जनपद पंचायत के अध्यक्ष मेहत्तर उरांव ने कहा कि महिलाएं स्व सहायता समूह के माध्यम से सशक्त हुई हैं। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी देने पर जोर दिया। महिला उत्पीड़न की शिकायत महिला बाल विकास अधिकारियों से करने की बात कही ताकि निराकरण संभव हो सके।
जनपद पंचायत खरसिया के युवा ऊर्जावान उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पटैल ने महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों को बधाई दिए कि सुदुर प्रकृति के गोद में बसा बरगढ़ खोला के कुर्रू ग्राम में महिला जागृति शिविर के आयोजन के लिए वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के योजनाओं को अवगत कराते हुए

नरवा गरवा घुरवा योजना का विस्तार से बताते हुए कहें कि महिलाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए है आगे चलकर महिला समूह के आय के बढ़ाने के लिए मील का पत्थर साबित होगा… खरसिया विधायक प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल क्षेत्र के विकास के लिए भागीरथी प्रयास कर रहे हैं हम सब युवाओं माता बहनों को उनके दिखाएं मार्गदर्शन में चलते हुए क्षेत्र के विकास के सहभागी बनें …
कार्यक्रम में महिलाओं की गोदभराई अन्नप्राशन


गर्भवती महिलाओं, बच्चों के खानपान और स्वास्थ्य से संबंधित परिवार के अन्य सदस्यों को सहयोग करने एवं ध्यान रखने के लिए जागरुक किया।

कार्यक्रम में शिशुवती माता रीना साहू ने भी प्रतिभाग किया उन्होंने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। जन्म के बाद उनके बच्चों का वजन सामान्य से कम था। परिवार के सहयोग से रीना ने दोनों बच्चों का देखभाल कर स्तनपान कराया जिससे 2 से 3 महीने बाद शिशुओं का वजन सामान्य स्तर पर आ गया है। शिशुओं का पालन पोषण एवं उनकी ठीक तरह से करने के लिए रीना को इनाम दिया गया। शिविर में ग्राम अन्नप्राशन कार्यक्रम अनुष्का मंजुलता एवम टीम ने मनमोहक नृत्य की

प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिया


हण्डी फोड़, कुर्सी दौड़ जैसे खेलों का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। खेलों का लुफ्त उठाया।साथ ही सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेहत्तर उरांव अध्यक्ष जनपद पंचायत खरसिया, विशिष्ट अतिथि कृष्ण कुमार पटैल उपाध्यक्ष जनपद पंचायत खरसिया श्रीमती पूजाभोला राठौर के प्रतिनिधि भोला राठौर ,श्रीमती कराबाई सिदार जनपद सदस्य प्रतिनिधि दादू राज सिदार सरपंच श्रीमती परमिला राठिया पंचायत के पदाधिकारियों के साथ महिला समूह और महिला बाल विकास विभाग के जिम्मेदारों की गौरवपूर्ण उपस्थिति में ….

मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान में लक्षित बच्चे, एवं कम वजन के बच्चों की माता को सुपोषण किट का वितरण किया गया

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!