खरसिया नगर निकाय चुनाव शांति पूर्ण सम्पन

खरसिया नगर निकाय चुनाव शांति पूर्ण सम्पन

जय जय नंदू के गगन भेद नारे के साथ विजय जुलूस…

कांग्रेस – भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशीयों को देखा जाय तो परिणाम मे कांग्रेस भाजपा मे ही सीधी टक्कर…

नामांकन वापसी के दिन से यह स्पष्ट हो गया है कि खरसिया नगर पालिका के लिए कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवारों के बीच लगभग सीधी टक्कर रहा। वहीं कुछ वार्डो से निर्दलीय प्रत्याशी नगर निकाय चुनाव के समर में डटे हैं। वार्ड क्रमांक 03रिया रितेश श्रीवास्तव निर्दलीय विजयश्री तक सफर किए ,भारतीय जनता पार्टी जहां नगर पालिका में अपना कब्जा जारी रखने के लिए प्रयास असफल रहे, वही कांग्रेस नगर पालिका को भाजपा के कब्जे से मुक्त कराने के कोशिश में सफल रह है।

नगर पालिका में अध्यक्ष पद हेतु महिला आरक्षण होने पर दोनों ही प्रमुख दलों द्वारा पहली बार कुल 18 वार्ड के लिए 20 महिलाओं को पार्षद प्रत्याशी हेतु नामांकित किया है। भाजपा ने 9 महिला प्रत्याशियों पर दांव खेला है, वहीं सत्तारूढ़ दल ने नगर निकाय पर कब्जा करने के लिए दो कदम आगे बढ़ते हुए 11 महिलाओं को प्रत्याशी के रूप में मौका देने का फैसला किया है।

नगर निकाय में अध्यक्ष पद हेतु महिला का आरक्षण होने पर दोनों ही प्रमुख दलों द्वारा कुल 18 वार्ड के लिए 20 महिलाओं को पार्षद प्रत्याशी हेतु नामांकित किया गया था । भाजपा ने 9 महिला प्रत्याशियों पर दांव खेली थी , वहीं सत्तारूढ़ दल ने नगर निकाय पर कब्जा करने के लिए दो कदम आगे बढ़ते हुए 11 महिलाओं को प्रत्याशी के रूप में चयनित किया था।

कांग्रेस द्वारा 1 से 18 वार्ड के लिए क्रमशः 1जीवन बाई यादव 1 श्वेता सुनील विश्वकर्मा,3 रामकिशुन आदित्य,4 राजेश सहिस,5 हेमा मनोज अग्रवाल,6 अनीता लाला राठौर,7 परीक्षित राठौर, 8 दिनेश पांडू राठौर,9 ज्योति सिदार,10 अनुसुइया सन्यासी मेहर,11 रामनारायण संटी सोनी,12 सरिता रमेश अग्रवाल, 13 जयंती राम शर्मा,14 पूजा अग्रवाल ,15 राधा सुनील शर्मा, 16 राखी दिलीप अग्रवाल,17 परदेसी यादव एवं 18 रेशम गवेल को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया था।



भाजपा द्वारा क्रमशः1 रीता जायसवाल,2 कल्पना मानिकपुरी,3 बबलू महंत,4 पूर्णिमा रवि सहिस,5 दीपक अग्रवाल,6 आरती भूपेंद्र वैष्णव,7 ललित राठौर,8 राधेश्याम राठौर,9 विनोद सिदार, 10 रजनी झरिया,11 हरेराम चंद्रा,12 कोमल आनंद अग्रवाल, 13 ललिता राजू अग्रवाल, 14 मीरा श्रवण श्रीवानी, 15 ममता सोनू अग्रवाल, 16 दीनदयाल अग्रवाल,17 मुरली राठौर एवं 18 त्रिलोचन राठौर

को अधिकृत प्रत्याशी घोषित की गई थी ।
खरसिया नगर पालिका चुनाव के परिणाम कांग्रेस के पक्ष मे 12सीट05निर्दलीय 01 के साथ कांग्रेस बहुमत में …

विजय हुए प्रत्याशी
वार्ड 1 बीजेपी रीता विकास जायसवाल
वार्ड 2 कांग्रेस श्वेता सुनील विश्वकर्मा
वार्ड 3 निर्दलीय रिया रितेश श्रीवास्तव
वार्ड 4 कांग्रेस राजेश सहिस
वार्ड 5 कांग्रेस हेमा मनोज अग्रवाल
वार्ड 6 कांग्रेस अमिता विनोद लाला राठौर
वार्ड 7 कांग्रेस शकुंतला परीक्षित राठौर
वार्ड 8 बी जे पी राधे राठौर
वार्ड 9 कांग्रेस ज्योति सिदार
वार्ड 10 कांग्रेस अनुसुइया मेहर
वार्ड 11 बीजेपी हरेराम चंद्रा
वार्ड 12 कांग्रेस सरिता देवी अग्रवाल
वार्ड 13 कांग्रेस जयंतीराम शर्मा
वार्ड 14 कांग्रेस राधा सुनील शर्मा
वार्ड 15 बीजेपी ममता सोनू अग्रवाल
वार्ड 16 बीजेपी दीनदयाल अग्रवाल
वार्ड 17 कांग्रेस परदेशी यादव
वार्ड 18 कांग्रेस रेशमलाल गबेल उर्फ मुन्ना
खरसिया नगर पालिका कुल सीट 18
कांग्रेस 12 सीट पर विजयी
भाजपा 05 सीट पर काबीज
निर्दलीय -01सीट पर सफल




