ख़बरें जरा हटकरदेश /विदेश

जल प्रलय के पश्चात जिंदगी की तलाश…

उत्तराखंड में जल-प्रलय के बाद जिंदगी की तलाश जारी है। कई लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, किन्तु अब भी कई ‘लापता’ लोगों की तलाश अब भी जारी है। तपोवन सुरंग से सोमवार को दो लाश बरामद की गई है। पिछले एक हफ्ते से अधिक समय से फंसे 25-35 लोगों को बाहर निकालने के लिए सुरंग में सेना समेत विभिन्न एजेंसियों का संयुक्त बचाव और तलाश अभियान चल रहा है।


तपोवन सुरंग से अब तक नौ लाशें निकाली गईं

पुलिस ने बताया है कि मलबे और गाद से भरी तपोवन सुरंग से अब तक नौ लाशें निकाली जा चुकी हैं। रविवार को सुरंग से छह शव बरामद किए गए थे। ऋषिगंगा घाटी में सात फरवरी को आई बाढ़ के वक़्त एनटीपीसी की 520 मेगावाट तपोवन-विष्णुगाड जलविद्युत परियोजना की इस सुरंग में लोग काम कर रहे थे। निर्माणाधीन तपोवन-विष्णुगाड प्रोजेक्ट को हुई भारी क्षति के अलावा, रैणी में स्थित 13.2 मेगावाट ऋषिगंगा जलविद्युत परियोजना भी बाढ से पूरी तरह बर्बाद हो गई थी।
आपदाग्रस्त क्षेत्रों से कुल 58 शव निकाले, 150 लापता

अब तक चमोली जिले के आपदाग्रस्त क्षेत्रों से कुल 58 शव निकाले जा चुके हैं, जबकि 150 अन्य अभी भी लापता हैं। लगातार तलाश और बचाव अभियान की जानकारी ले रहीं चमोली की जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने लापता लोगों के शव बरामद होने पर बचाव दलों को इसी प्रकार तेजी से कार्य करने को कहा है। जंहा इस बात का पता चला है कि सुरंग से मिले दो शव में से एक की शिनाख्त हो गई है। मृतक का नाम अनिल है और वह कालसी देहरादून का रहने वाला था….

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!