भाजपा के पितृपुरूष लखीराम अग्रवाल की जन्मदिवस मनाया गया

भाजपा के पितृपुरूष लखीराम अग्रवाल की जन्मदिवस मनाया गया
संतोष यादव@खरसिया। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के पितृपुरूष, पृथक छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के शिल्पकार
क्षेत्र में नेताजी के नाम से लोकप्रिय रहे स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल के जन्म दिवस 13 फरवरी 2021 को स्थानीय लखीराम चैक में सुबह 11.30 बजे भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरधर गुप्ता, गोपाल शर्मा के विशेष उपस्थिति में स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया गया। इस दौरान उनके पुत्र एवं जिला कोषाध्यक्ष बजरंग अग्रवाल एवं पौत्र रिषभ अग्रवाल द्वारा उनके याद में भंडारा का आयोजन भी किया गया था जिसमें बडी संख्या में लोगों भंडारारूपी पूडी सब्जी का प्रसाद ग्रहण किया।

विदित हो कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी खरसिया सहित छत्तीसगढ़ एंव मध्यप्रदेश में नेताजी के नाम से प्रसिद्ध छ.ग.भाजपा के पितृपुरूष लखीराम अग्रवाल की जन्म तिथि बड़े ही सादगीपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरधर गुप्ता एवं गोपाल शर्मा की उपस्थिति में पूर्व नगर मंडल अध्यक्षद्वय राजेश घनसू, संजय मित्तल, हनुमान अग्रवाल, विनोद कबूलपुरिया, महेश साहू, महका मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राठौर पालू, नगर मंडल अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, महामंत्री विजय शर्मा, आनंद अग्रवाल, रतन अग्रवाल, संजय दीपक मेडिकल, पार्षद दिनदयाल अग्रवाल, पूर्व एल्डरमेन विजय शर्मा, रवि सहिस, दिनदयान गुप्ता, संजय बंशी, नवलकिशोर कनेर, मनोज राठौर, द्वारिका राठौर, नान्हू मित्तल, अशोक मंडी, दयाशंकर दर्शन, उमाशंकर शर्मा, सौरभ अग्रवाल, सुनिल बंसल, संजय लाल सहित बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।स्व. लखीराम अग्रवाल के जन्म दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लखीराम अमर रहे के नारों के साथ साथ भारत माता की जय, वंदे मातरम्, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारों से पूरे चैक को भाजपामय कर दिया। इस दौरान सभी ने अपने श्रद्धेय नेताजी को पुष्पाजंलि अर्पित की तथा इसके पश्चात नेताजी के जन्मदिवस के अवसर पर जिला भाजपा कोषाध्यक्ष बजरंग अग्रवाल एवं स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल के पौत्र रिषभ अग्रवाल के द्वारा लगाये गये पुडी सब्जी का भंडारा का प्रसाद ग्रहण किया….



